19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / खिड़की खुले तो बने बात

खिड़की खुले तो बने बात

बुकिंग विंडो (खिड़की) के बंद होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 20 Mar 2017, 4:53 PM IST

झालावाड़. झालावाड़ सिटी रेलवे स्टेशन पर प्रथम तल स्थित बुकिंग विंडो (खिड़की) के बंद होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उधर भूतल स्थित एक ही विंडों पर रेलवे के टिकट का भार आ जाने से यात्रियों को इंतजार कर टिकट खरीद करना मजबूरी बना हुआ है। यात्रियों के भार को देखते हुए यहां रेलवे टिकट के लिए दो विंडों लगाई थी।

लेकिन इनमें से एक विंडों के बंद रहने से अब टिकट खरीद यात्रियों के इंतजार का सबब बना हुआ है।

यातायात बना परेशानी

रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के समक्ष ऑटो के बेतरतीब तरीके से खड़े करने के चलते यात्रियों को निकलने में परेशानी हो रही है। ऑटो चालक इन वाहनों को यात्रियों के समक्ष लाकर इनसे जाने के बारे में पूछते है। इसके चलते कई बार हादसे की आशंका भी बनी रहती है।

एक विंडो ओर खोलने की मांग

सिटी रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए एक और विंडों खोलने की मांग यात्रियों ने की। उन्होंने बताया कि विंडो बंद होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। इस बारे में कई बार रेलवे के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया लेकिन स्थिति जस की तस है। रेलवे के अधिकारियों ने एक विंडो खोलने के उच्चाधिकारियों से बात करने की बात कही।

लंबी कतार बनी परेशानी

रेलवे के भूतल पर एक विंडो के चालू रहने के कारण यहां महिला व पुरूषों की एक ही कतार होने से यात्रियों में कई बार झगड़े की नौबत आ जाती है। उधर महिला की कतारों में कई बार पुरूष लग कर टिकट की खरीद करते है। ऐसे में नोंक-झोंक होती है।