4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस को देख भाग रहे युवकों को पकड़ा, थैला चेक किया तो खुली रह गई आंखें

अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत घाटोली पुलिस ने गश्त के दौरान सोमवार शाम को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर इनके पास से ढाई किलो अफीम बरामद की।

less than 1 minute read
Google source verification

अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत घाटोली पुलिस ने गश्त के दौरान सोमवार शाम को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर इनके पास से ढाई किलो अफीम बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Read More: सीएम के आने पर रात-दिन एक कर चकमाई सड़कें और जाते ही लगा कचरों का ढेर, बढ़ गए अतिक्रमण

पुलिस के अनुसार घाटोली से कंवरपुरा की ओर गश्त के दौरान कोटड़ी तिराहे पर बने यात्री प्रतिक्षालय में बैठे दो जने पुलिस जीप को देख भागने लगे। इस पर पुलिस को शक हुआ।

Read More: Big News: सरकारी में करनी थी नसबंदी, तीन गुना रुपयों के लालच में निजी अस्पताल में कर दी

पुलिस ने तलाशी ली तो घाटोली थाना क्षेत्र के कोटड़ी निवासी राधेश्याम (24) के पास थैली में डेढ़ किलो व रामलाल (20) के पास एक किलो अफीम मिली। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर ढाई किलो अफीम बरामद की। कार्रवाई में वृताधिकारी गुमनाराम, उपनिरीक्षक संजय प्रसाद, हैड कांस्टेबल लेखराज, कांस्टेबल शीशराम व दिनेश शामिल थे।

Read More: मंगलवार को बीमार मत होना, नहीं मिलेगी दवाई

धर्म कांटा प्रकरण में आरोपित पुलिस रिमांड पर

कस्बे में गड़बड़ी वाले आजमपुर रोड़ स्थित महावीर धमज़्कांटा प्रकरण में पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया। इनको सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से इनका दो दिन का पुलिस रिमांड मांगा। पुलिस के अनुसार किसानों की शिकायत पर तोलकांटे की जांच कराई। इसमें गडबड़ी मिलने पर महावीर जैन व जयकुमार को गिरफ्तार किया था। वहीं तोलकांटे को सील कर दिया था। इस मामले में दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड मांगा।

ये भी पढ़ें

image