19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jhalawar….यूरिया के साथ नैनो यूरिया का लिक्विड देने का विरोध

कृषि उपज मंडी में खाद के लिए लगी लाइन
less than 1 minute read
Google source verification
Jhalawar....यूरिया के साथ नैनो यूरिया का लिक्विड देने का विरोध

Jhalawar....यूरिया के साथ नैनो यूरिया का लिक्विड देने का विरोध

झालावाड़.पिड़ावा. क्षेत्र में लगातार यूरिया के लिए दिन रात मशक्कत के बाद भी किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं दूसरी ओर डीलर खाद के साथ नैनो यूरिया का लिक्विड भी दे रहा। इसके किसानों से 250 रुपए लिए जा रहे थे। किसानों व डीलर के बीच देर तक अटेचमेंट को लेकर तकरार होती रही। विरोध बढ़ा तो अटेचमेंट बंद किया। कृषि उपज मंडी में किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं थी। इससे किसान घण्टों तक प्यासे ही लाइन में लगे रहे। खाद वितरण को लेकर प्रशासन की उदासीनता देखी जा रही है। लगातार यूरिया खाद की किल्लत की किसानों की समस्या का निदान नही हो पा रहा है। यूरिया की मांग इतनी अधिक है कि किसानों के लिए यूरिया खाद के लिए आये दो हजार बैग भी कम पड़ गए। कृषि उपज मंडी में यूरिया खाद वितरण होने से सूचना में बाद बहुत संख्या में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद के लिए महिलाए सहित पुरुषों की लंबी कतारें लग गई। किसान यूरिया खाद के लिए घण्टों तक लाइन में लगे रहे। जिसके बाद भी कई किसान फिर से खाद नहीं मिलने से निराश लोट गए। पूरे पिड़ावा नगर में हर तरफ खाद लेने के लिए किसान ही किसान दिखाई दे रहे थे। डीलर ने प्रति आधार कार्ड 4 कट्टे खाद का वितरण किया। क्षेत्र में खाद के लिए दर-दराज भटक रहे किसानों की चिंता जनप्रतिनिधियों को भी दिखाई नहीं दे रही है। इसके चलते किसानों में जनप्रतिनिधियों को लेकर भी रोष दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों कांग्रेस व भाजपा पार्टियों में जिला लेवल के उच्च पद पर आसीन है, लेकिन फिर भी क्षेत्र के किसानों के लिए जनप्रतिनिधि खाद की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है।