
Jhalawar Crime Big...दो युवकों की मौत पर उपजा आक्रोश, 4 कांस्टेबल लाइन हाजिर, थानाधिकारी निलंबित
झालावाड़. सारोलाकलां. जिले के सारोलाकलां थाना क्षेत्र के गांव बरेड़ा में जमीन विवाद हुए झगड़े में दो जनों की मौत के बाद गुरुवार को गहरा आक्रोश फैल गया। एक युवक की मौत पुलिस की कटड़ी में होने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के लोगों ने गुरुवार को सारोलाकलां उप तहसील कार्यालय व थाने का घेराव किया। इनकी मांग थी कि हत्याकांड की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिस कर्मियों और थानाधिकारी को निलम्बित किया जाए। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। इसके बाद थानाधिकारी रघुवीरसिंह को निलम्बित करने तथा मौके पर गए चारों कांस्टेबलों को लाइन हाजिर करने पर सहमति बनी। इसके बाद परिजनों ने शव लिया। सारोला कस्बे में दिनभर तनाव के हालात बने रहे। एक पक्ष के लोग मुकेश गुर्जर के नेतृत्व में बुधवार रात से ही पप्पू गुर्जर की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए थे। गुरुवार सुबह कांग्रेस पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष सूरतराम गुर्जर, जिला संयोजक श्याम गुर्जर, छगन गुर्जर, कांग्रेस खानपुर ब्लाक अध्यक्ष रामचरण मीणा, लक्षमण गुर्जर, शिवराजसिंह गुर्जर, भंवानीशंकर गुर्जर आदि ने थानाधिकारी को निलम्बित करने की मांग को लेकर धरना दिया और थाने का घेराव किया। बाद में पुलिस के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में प्रतिनिधिमंडल से वार्ता हुई। थानाधिकारी को निलम्बित करने के बाद मामला शांत हुए। धरने पर मुकेश गुर्जर, हरिराम गुर्जर, सरपंच रोशन गुर्जर, हेमराज गुर्जर, गोवर्धन गुर्जर व आस-पास के गांवों के लोग बैठे रहे। मृतक परिजनों आर्थिक सहायता की मांग भी की। उप तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठे लोग यहां से जुलूस व नारे बाजी के साथ थाने पहुंचे। यहां करीब दो घंटे थाने के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। बीच बीच में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। 10 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न मांगों का लेकर करीब दो घंटे उच्चधिकारियों व सरकार के स्तर पर वार्ता की। थानाधिकारी को निलम्बित करने व मुआवजा के आश्वासन के बाद शव लेने को तैयार हुए।
दोनो पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज
बरेड़ा निवासी जुगराज नागर ने तहरीर रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई देवकरण, रिश्तेदार नीरज धाकड़ निवासी जाखोड़ा, सारोला निवासी भरत मालव व सावंरिया धाकड़ खंडी निवासी दो ट्रैक्टर लेकर सोयाबीन की बुवाई के लिए खेत पर गए थे। बीज कम पडऩे पर ट्रैक्टर चालक भरत व छोटा भाई देवकरण दोनों गांव में बीज लेने आ गए। इस दौरान गांव में बरेड़ा निवासी पप्पू गुर्जर, परमानंद गुर्जर, देवकरण गुर्जर, नेवा गुर्जर समेत 8 से 10 जनों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे भरत की मौत हो गई। दूसरे पक्ष के बरेड़ा निवासी परमानंद गुर्जर की तरफ से तहरीर रिपोर्ट में बताया कि बरेड़ा निवासी जुगराज, देवकरण धाकड व सारोला निवासी भरत समेत 5 से 6 जने फ सल बुवाई करने गए। इस दौरान देवकरण व भरत गांव में आए तो उन्हे आने से रोका तो हाथापाई की नौबत आ गई। देवकरण व भरत ने उसके भतीजे पप्पू गुर्जर के साथ लात घूसों से मारपीट कर दी। इस दौरान पुलिस मेरे भतीजे को हिरासत में लकर अस्पताल लाए जहां उसकी मौत हो गई। हत्या का मामला दर्ज कराया।
Updated on:
15 Jul 2021 09:21 pm
Published on:
15 Jul 2021 09:21 pm
