6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिसीमन से बदली वार्डों की तस्वीर, दिग्गजों को करनी होगी मशक्कत

-कई वार्डों बंट गए तीन भागों में

2 min read
Google source verification
Picture of wards changed by delimitation, veterans will have to strugg

परिसीमन से बदली वार्डों की तस्वीर, दिग्गजों को करनी होगी मशक्कत

हरि सिंह गुर्जर
झालावाड.निकाय चुनाव की अधिसूचना लागू होने के साथ ही निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। इसके तहत जिले में झालावाड़ नगर परिषदए झालरापाटनए अकलेराए पिड़ावाए भवानीमंडी नगर पालिकाओं के चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुट गया है। उधरए राजनीतिक दलों की ओर से भी सक्रियता बढ़ गई है। झालावाड़ नगर परिषद सहित जिले के चारों निकाय क्षेत्रों में इस बार वार्डों का परिसीमिन नया होने से युवाओं एवं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। आबादी के लिहाज से बढ़े वार्डों में चुनाव लडऩे वालों की कतार भी लंबी होने की उम्मीद है।

कई दिग्गजों की खिसकी जमीन-
पहले वार्डों का परिसीमन और फिर वार्ड आरक्षण लॉटरी ने इस बार कई दिग्गजों की जमीन खिसका दी। इसके चलते इस बार पूर्व चैयरमैनए सहित कई पूर्व पार्षद चुनाव मैदान में नहीं उतर सकेंगे। परिसीमन और वार्ड आरक्षण के बाद बदली स्थिति को देखते हुए जहां कई दिग्गदजों ने चुनाव नहीं लडऩे का भी मानस बना लियाए वहीं कईयों ने स्वयं या परिजनों के लिए नई जमीन तलाश ली है। जिले के पांचों नगर निकायों में कई दिग्गजों के वार्ड के तीन.चार टूकड़े तक हो गए है। वार्ड में तीन गलियां है तो तीनों अलग.अलग वार्डों में आ गई हैए ऐसे में इस बार चुनावी जंग जोरदार रहने वाली है।

950 की जगह 750 मतदाता होंगे एक बूथ पर-
कोरोना की वजह से निर्वाचन आयोग ने बूथों की संख्या भी बढ़ाई है। पहले जहां एक बूथ पर 950 औसत मतदाता थेए जबकि अब एक बूथ पर 750 मतदाता रहेंगे। कोरोना की वजह से मतदान का समय भी बढ़ाया गया है। वहीं नगर परिषद के लिए चुनावी खर्च डेढ़ लाख तो नगर पालिकाओं के लिए चुनावी खर्च की सीमा एक लाख रुपए की गई है।


इन दिग्गजों की खिसकी जमीन.
चेयरमैन पहले वार्ड अब सीट आरक्षित


नगर परिषद .झालावाड़
नप सभापति मनीष शुक्ला 19 28 सामान्य
उपसभापति मोण्शफीक खान 10 17

नगर पालिका .झालरापाटन
सभापति अनिल पोरवाल 17 21 ओबीसी
उपसभापति चन्द्रप्रकाश राठौर 6 8

नगर पालिका. पिड़ावा
सभापति निर्मल शर्मा 5 7
उपसभापति प्रमोद जैन 4 11 ओबीसी

नगर पालिका. अकलेरा

सभापति कृष्णा प्रजापति 8 24 एससी
उपसभापति दानमल बागरी 15 14

नगर पालिका.भवानीमंडी
सभापति 22 33
उपसभापति 17 39


पहले भाजपा के पास तीनए दो पर कांग्रेस-
पूर्व में जिले में पांचो नगर निकायों में भाजपा का तीन बोर्ड पर कब्जा थाए वहीं कांग्रेस का दो पर। जिले में नगर परिषद झालावाड़ व नगर पलिका झालरापाटन में कांग्रेस का बोर्ड बना थाए वहीं पिड़ावाए अकलेरा व भवानीमंडी में भाजपा का।

बैठकें बुलाई गई-
शुक्रवार को सभी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है। नगर निकाय चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर जिम्मेदारियां दी गई है। आवेदन लेने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं की समिति बनाई जाएगी। हमारा प्रयास यही रहेगा कि पांचों नगर निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बने।
कैलाश मीणा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, झालावाड़।

आज नगर परिषद झालावाड़ की बैठक थीए कल से झालरापाटन व अन्य नगर पालिकाओं की बैठकों का दौर शुरू होगा। बैठकों में आवेदन लिए जा रहे हैंए निश्चित रूप से इस बार पांचों बोर्ड भाजपा के बनेंगे। इसकी तैयारी हमने शुरू कर दी है।
संजय जैन, जिलाध्यक्ष, भाजपा