7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहर की जमीन पर काट दिए प्लाट, जल संसाधन विभाग बना मूकदर्शक

नहर के दोनों ओर 15-15 फीट जगह पर किया जा रहा पक्का निर्माण

less than 1 minute read
Google source verification
Plots cut on canal land, Water Resources Department became a mute spectator

अकलेरा. कस्बे में नहर की जमीन पर प्लाट काटकर बेचने के बाद बनाए गए मकान।

अकलेरा. कस्बे में नहर की जमीन पर प्लाट काटकर बेचने का मामला सामने आया है। आश्चर्य की बात यह है कि इस मामले की न नगरपालिका को जानकारी है और न जलसंसाधन विभाग को। एनओसी की कॉपी मांगी गई तो वो भी नहीं मिली। अब तो यहां पक्का निर्माण भी होने लगा है। सबकुछ खुलेआम हो रहा है फिर भी जिम्मेदारी अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

जानकारी के अनुसार अकलेरा कस्बे की 56 लाख कॉलोनी के पास डायमंड विहार कॉलोनी में नहर वाले मार्ग पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कॉलोनी से सब माइनर भी निकल रही है जिसके दोनों ओर 15-15 फीट जगह है। नहर की इसी जगह पर कोलोनाइजरों ने रास्ता निकाल रखा है। इस कॉलोनी में प्लॉट का बेचान भी कर दिया गया जबकि नगरपालिका द्वारा इसका पट्टा भी जारी नहीं कर रखा। आनन फानन में नगरपालिका से बिना स्वीकृति लिए ही नहर के रास्ते में निर्माण कार्य शुरू कर पक्की दीवारों का भी निर्माण कार्य कर दिया गया। वहीं गोकुलधाम कॉलोनी में भी नहर की जगह को कन्वर्ट करा प्लाट काटने का मामला सामने आया है।

जल संसाधन से हमने एनओसीली है जिसको नगरपालिका में लगा दिया। इसकी कॉपी हमारे पास नहीं है।

भारत जेठी, अशोक अग्रवाल कोलोनाइजर

मैंने अभी ज्वाइन किया है। मैंने जानकारी की है लेकिन एनओसी नहीं मिली। फिर भी इस मामले को दिखवाया जाएगा।

हंसराज मीणा, जल संसाधन अधिकारी, अकलेरा

डायमंड विहार कॉलोनी में नहर की जमीन पर प्लाट काटने व बेचने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।

दुर्गा मौर्य, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका अकलेरा