6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon News….झूमकर आया प्री-मानसून, बिजली गिरने से किसान की मौत

मूसलाधार बारिश, देर रात तक अंधेरे में डूबा रहा कस्बा

2 min read
Google source verification
Monsoon News....झूमकर आया प्री-मानसून, बिजली गिरने से किसान की मौत

Monsoon News....झूमकर आया प्री-मानसून, बिजली गिरने से किसान की मौत

झालावाड़। जिले के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई। मनोहरथाना में जोरदार बारिश हुई। झालरापाटन क्षेत्र में भी करीब एक घण्टे तक झमाझम बारिश हुई। सारोलाकला में एक घण्टे मूसलाधार बारिश हुई।
उधर सारोलाकला. कस्बे के उमरिया गली स्थित कुएं पर शुक्रवार दोपहर बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई है। उसे अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारोला निवासी मृतक परिजन प्रेम नारायण सुमन ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई किसान हीरालाल बड़ेरा 65 वर्ष खेत पर काम कर था। करीब दोपहर 2.30 बजे तभी गर्जनाओं के साथ बिजली गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपूर्द किया है।

मूसलाधार बारिश, देर रात तक अंधेरे में डूबा रहा कस्बा
मनोहरथाना मनोहरथाना व ग्रामीण क्षेत्र में प्री मानसून ने दस्तक दी। गुरुवार रात लगभग 7 घंटे व शुक्रवार दोपहर 4 घंटे मूसलाधार बारिश हुई। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति ठप होने से देर रात तक कस्बा अंधेरे में डूबा रहा। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
रीछवा कस्बे सहित क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर के समय करीब आधे घंटे से तक तेज बारिश हुई। आसमान में गर्जना के साथ बारिश होने से तेज गर्मी व उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। इसी दौरान कई बार बिजली भी कड़की। वहीं समय पर मानसून के दस्तक देने से किसानों के चेहरे खिल उठे।

सारोला में 1 घंटे हवा के साथ मूसलाधार बरसात
सारोलाकला. कस्बे में शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे हवा के साथ तेज मूसलाधार बरसात हुई। इससे कस्बे के मुख्य बाजार में 2 से 3 फीट पानी बह निकला। यहां बरसात का सिलसिला दोपहर 1.40 बजे से शुरू हुआ ,जो 2:30 बजे तक जारी था। इससे खेतों में पानी बह निकला। लोगों ने उमस से राहत महसूस की है। इस बरसात से खेत हंकाई जुताई कर सकेंगे। प्री मानसून की बरसात से किसानों में खुशी है।