झालावाड़.कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट के बॉयलर ट्यूब लीकेज होने से दूसरी यूनिट बुधवार को पूरी तरह से ठप हो गई। दूसरी यूनिट में 55 मीटर पर लीकेज होने पर अभी ठंडा होने का इंतजार कियाजा रहा है। गुरुवार सुबह तक पता चल सकेगा कि लीकेज किस जगह कितना है। ऐसे में दो नंबर यूनिट को फिर से चलने में दो दिन का समय लग सकता है। चीफ इंजीनियर केएल मीणा ने बताया कि दूसरी यूनिट को सही करने का कार्य किया जा रहा है, भाडा बांध दिया है, इंजीनियर सुबह तक जाकर देखेंगे कहां पर लीकेज है। उधर बिजली घरों में कोयले की भारी किल्लत चल रही है। इस कारण विद्युत उत्पाद प्रभावित हो रहा है। राजस्थान में अघोषित पावर कट शुरू कर दिया गया है। लोड फैक्टर के नाम पर अघोषित कटौती की जा रही है। गांवों में तीन से पांच घण्टे बिजी काटी जा रही है।