6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीटीईटी परीक्षा 3 जुलाई को, ड्रेस कोड का करना होगा पालन

  - जिले में 30 परीक्षा केन्द्रों पर 10687 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

2 min read
Google source verification
PTET exam on July 3, dress code will have to be followed

पीटीईटी परीक्षा 3 जुलाई को, ड्रेस कोड का करना होगा पालन


झालावाड़.जिले में पीटीईटी परीक्षा 3 जुलाई को 30 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। परीक्षार्थियों को डे्रेस कोड की पालना करना अनिवार्य होगा। नहीं तो परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। पीटीईटी 2022 की परीक्षा सुबह 11.30 से 2.30 बजे तक होगी इसके लिए जिले में 30 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। 2 वर्षीय कोर्स के लिए 19 परीक्षा केन्द्रों पर 6640 अभ्यर्थी तथा 4 वर्षीय कोर्स के लिए 11 परीक्षा केन्द्रों पर 4047 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 30 परीक्षा केन्द्रों में से 17 परीक्षा केन्द्र प्राइवेट है जिन पर सरकारी अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक लगाए गए है। 30 परीक्षा केन्द्रों में से 27 परीक्षा केन्द्र झालावाड़ तथा झालरापाटन में है इनके अतिरिक्त राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडावर खानपुर मेगा हाइवे रोड़ पर, दर्शन बीएड कॉलेज भवानीमण्डी रोड तथा सिग्मा स्कूल चौकी जरेल इन्दौर रोड बनाए गए है।


1 घंटा पूर्व पहुंचना होगा-
परीक्षा सह समन्वयक डॉ. वी.पी. सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा से 1 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुँच जाए जिनका केन्द्र में प्रवेश परीक्षा प्रारम्भ होने से 30 मिनट पूर्व प्रारम्भ होगा। परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने प्रवेश पत्र के साथ अपना फोटोयुक्त कोई एक मूल पहचान पत्र (आधारकार्ड, वॉटर आईडी, ड्राईविंग लाईसेंस आदि) आवश्यक रूप से लाए जिसके अभाव में केन्द्र में प्रवेश नहीं मिल पाएगा।


ये होगा डे्रस कोड-
परीक्षार्थी मोबाईल या अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण पेंट में बेल्ट पहनकर न आए। जूतो के बजाय सामान्य चप्पल पहनकर आए। महिलाएं एवं छात्राएं मंगलसूत्र अन्य चीजे पहनकर नहीं आए अन्यथा परीक्षा केन्द्र के बाहर यह सामग्री उतारनी पड़ेगी। परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए साथ में काला बॉलपेन लाना ना भूले। मास्क आवश्यक रूप से पहनकर आये। परीक्षा केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की नकल को रोकने के लिए त्रिस्तरीय फ्लाईंग की व्यवस्था की गई है जिसमें से एक जिला प्रशासन की विजीलेंस टीम दूसरी बाह्य फ्लाईंग तथा तीसरी परीक्षा केन्द्र की आंतरिक फ्लाईंग सम्पूर्ण परीक्षा अवधि में निरन्तर चौकसी करेगी। प्रत्येक केन्द्र पर 2 पुलिसकर्मी तथा एक स्वास्थ्यकर्मी भी तैनात होगा।


समीक्षा बैठक हो चुकी-
जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ कराने के लिए जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित के साथ समीक्षा बैठक हो चुकी है। कर्मचारियों व अधिकारियों को परीक्षा में नकल रोकने के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए है।बिना डे्रस कोड के कोई परीक्षा में नहीं बिठाया जाएगा।
डॉ.फूलसिंह गुर्जर, पीटीईटी परीक्षा समन्वयक,झालावाड़।

अनिमिया मुक्त राजस्थान के तहत शक्ति दिवस मनाया

झालावाड़. जिले में मंगलवार को अनिमिया मुक्त राजस्थान दिवस मनाया गया। इस मौके पर 6 माह से 59 माह तक के बच्चों, महिला व किशोरियों,15 वर्ष से 49 वर्ष तक के लोगों में अनिमियां के लक्षण को गंभीर मानते हुए अभियान चलाया गया है। जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित एवं सीएमएचओ डॉ. साजिद खान द्वारा माह के हर मंगलवार को जिले की सभी आंगनबाडी केन्द्रों पर शक्ति दिवस के रुप में मनाए जाने का प्रस्ताव परित किया। मंगलवार को सभी संस्थानों पर 23378 को आयरन युक्त गुलाबी व नीली गोलियां खिलाई एवं 39440 आयरन सीरप बच्चों को पिलाई गई।