26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश ने बढ़ाई बांधों में पानी की आवक, भीमसागर बांध के गेट खोले, प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 22 Sep 2018, 2:52 PM IST

Bheem Sagar Dam

झालावाड़। झालावाड़ में काफी दिनों बाद बारिश ने एक बार फिर से तान छेड़ दी है। शहर के तालाबों में बंद हुई चादर फिर से शुरू हो गई है। शहर के खंडिया तालाब की पाल पर आज शनिवार को पानी की चादर चलने से शहरवासी नहाने व घूमने का आनंद उठाने के लिए पहुंचने लगे हैं। झालावाड़ जिले के भीमसागर क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि को हुई तेज बारिश के बाद अचानक उजाड़ नदी में उफान आने से भीमसागर बांध के गेट नम्बर 2 एवं 4 को 2-2 फीट , 4 फीट खोलकर 4000 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड के हिसाब से निकासी शुरू कर दी गई। बांध का जलस्तर खतरे के निशान 1012.30 के ऊपर चल रहा है। बांध में पानी की तेज आवक जारी है।

24 से 26 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर

राजधानी जयपुर में भी आज शनिवार सुबह से ही बारिश की रिमझिम झड़ी लगी हुई है। बादलों की आवाजाही के बीच कभी तेज तो कभी हल्की Rain का दौर बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों से भी बारिश की खबरें है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तंत्र और उत्तरी पाकिस्तान से होकर हिमालय क्षेत्र की ओर बढ़ रहे दो पश्चिमी विक्षोभ (Cyclone Effect) के असर से प्रदेश समेत उत्तर पूर्वी राज्यों में फिर से Monsoon हलचलें बढऩे लगी हैं। जिससे 24 से 26 सितंबर तक प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। विदाई से पहले मानसूनी मेघ प्रदेश में जमकर मेहरबान होने वाले हैं।


यहां भी जारी है लगातार बारिश
देश के अन्य राज्यों में भी बारिश का दौर चल पड़ा है। छिंदवाड़ा शहर में पिछले 24 घंटे से रुक रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार की रात हुई झमाझम बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी है। यह बारिश खरीफ की फसलों के साथ जलस्तर में इजाफे के लिए बरदान मानी जा रही है। पांढुर्ना में शुकवार को दोपहर से शुरू हुई बारिश ने आधे दिन मुख्यालय को भिगोया। तेज तो नहीं लेकिन बारिश से क्षेत्र की फिजा में ठंडक पसर गई। इस बारिश से फसलों को जीवन दान मिला है। पिछले एक माह से क्षेत्र बारिश के लिए तरस रहा है। बारिश की आस लगाएं किसान परेशान है। तेज बारिश की जरूरत क्षेत्र को है। भू-जल स्तर में काफी कमी है। जुन्नारदेव नगर में भी लगभग 20 दिन बाद एक बार फिर झमाझम बाशि का दौर जारी रहा।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग