5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजपूत सभा मानवेन्द्र सिंह को देगी समर्थन, प्रदेशाध्यक्ष गिरिराजसिंह लोटवाड़ा ने दी जानकारी

कस्बे में राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष गिरिराजसिंह लोटवाड़ा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर राजपूत सभा की ओर से झालरापाटन से कांग्रेस प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajput Sabha

झालावाड़/पिड़ावा। कस्बे में राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष गिरिराजसिंह लोटवाड़ा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर राजपूत सभा की ओर से झालरापाटन से कांग्रेस प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि विगत कुछ वर्षों में सरकार समाज की उपेक्षा की है। फिल्म पद्मावत में राजमहल प्रकरण, सामरथ कांड, आनंदपाल एनकाउन्टर से राजपूत समाज का शोषण किया। राजपूत सभा सामाजिक संस्था पर भाजपा सरकार ने सर्विस टैक्स के छापे डलवाए और 3.30 करोड़ रुपए का चार्ज लगाया।

भाजपा पर जमकर बरसे गहलोत, बोले- जादूगर तो मैं हूं, शाह का बेटा कब से हो गया

उन्होंने कहा कि गांवों में समस्याओं का अंबार लगा है, विकास महज जुमला बनकर रह गया है। भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। उनके साथ आए पुष्कर नांद के संत समता महाराज ने भी राजपूत समाज के साथ भाजपा द्वारा उपेक्षा का आरोप लगाया।

जब तक रालोपा सत्ता में नहीं आएगी, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे: हनुमान बेनीवाल