श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में समूचे शहर पर केसरिया रंग चढ़ा। लाखों केसरिया पताकाएं,ध्वज घरों, मंदिरों, गली, मोहल्लों व मुख्य मार्गों पर लगाई गई। प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान करीब एक लाख से अधिक दीपक जलाए गए। शहर के प्रमुख सत्यनारायण मंदिर,खेजड़ी के बालाजी, गढ़ गण्ेश मंदिर, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, राड़ी के बालाजी मंदिर, गायत्री मंदिर, श्रीकृष्ण गोशाला सहित शहर के कई मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। मंदिरों में हवन,हनुमान चालिसा का पाठ वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन-आरती की गई। गढ़ गणेश जी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई।