25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jhalawar / शौचालय व पीएम आवास की किस्त दिलाने के नाम पर वसूली सचिव व दलाल वसूल रहे 500 से 5 हजार तक

शौचालय व पीएम आवास की किस्त दिलाने के नाम पर वसूली सचिव व दलाल वसूल रहे 500 से 5 हजार तक

-ग्रामीणों ने विधायक कंवरलाल मीणा से की शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Hari Singh gujar

•

Updated: 31 Jan 2018, 8:33 PM IST

 Recovery in name of toilets and PM housing installment The secretary a

शौचालय व पीएम आवास की किस्त दिलाने के नाम पर वसूली सचिव व दलाल वसूल रहे 500 से 5 हजार तक

झालावाड़/मनोहरथाना. पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चांदपुरा भीलान के मोहनपुरा गांव में आयोजित विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में गणेशपुरा व मोहनपुरा के ग्रामीणों ने विधायक कंवरलाल मीणा को बताया कि पंचायत प्रशासन व दलालों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।

यह बोले ग्रामीण
मोहनपुरा निवासी गौरीलाल, मोहनलाल, राजूलाल, काशीराम, छोटूलाल, देवसिंह, मांगीलाल, बनेसिंह, जगदीश सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के शौचालय निर्माण की किस्त का भुगतान करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान निर्माण का भुगतान एवं खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव रूपचन्द, डीलर केदारसिंह, जनपद रामप्रसाद, दलाल नारायणसिंह, हीरालाल, फूलसिंह ने ५०० से लेकर 5 हजार रुपए तक लिए हैं। इसके बाद भी उनका भुगतान नहीं हो रहा है। इस पर विधायक कंवरलाल मीणा ने नाराज होकर ग्रामीणों से लिखित में शिकायत लेकर सभा में उपस्थित उपखंड अधिकारी सांवरमल रैगर को जांच करवाकर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा।

मामले की जांच शुरू
उपखंड अधिकारी ने गणेशपुरा व मोहनपुरा के ग्रामीणों को उनके कार्यालय में बुलाकर बयान दर्ज किए। प्रत्येक से शपथ पत्र लेकर मामले की जांच शुरू की। साथ ही ग्रामीणों को समझाया कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को अवश्य मिलेगा। थोड़ा इंतजार करो लेकिन इसके बदले में किसी भी कर्मचारी, दलाल को एक रुपया भी नहीं देना है।

आपके द्वार सुनवाई में हुई शिकायत-
मनोहथाना उपखण्ड अधिकारी सांवरमल रैगर ने बताया कि विधायक आपके द्वार जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा की गई वसूली की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के बयान व शपथ पत्र लेकर पंचायत समिति विकास अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। मामले से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।

पात्र वंचित, अपात्र लाभान्वित
- ग्राम पंचायत कोलूखेड़ीकलां में जनकल्याणकारी योजनाओं में धांधली का मामला सामने आया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना का भुगतान पात्र की जगह पंचायत सचिव व रोजगार सहायक की मिली भगत से अन्य को करने के पांच प्रकरण उजागर हुए हैं। उपखण्ड अधिकारी सांवरमल रैगर ने बताया कि कोलूखेड़ीकलां निवासी निर्मल कुमार, हनौतिया निवासी भंवरीबाई पत्नी मानसिंह, ममताबाई, नूरीबाई पत्नी लक्ष्मीचन्द, रामबाबू पुत्र नाथूलाल ने प्रार्थना पत्र दिए थे। इसमें उन्होंने मांग की थी, कि पंचायत सचिव व रोजगार सहायक ने रुपए ले-देकर पीएम आवास योजना में उनके नाम स्वीकृत प्रथम किश्त के हजारों रुपयों का भुगतान दूसरों को कर दिया। इसकी जांच कर रुपए दिलाए जाएं। इस पर उपखण्ड अधिकारी ने विकास अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। निर्धारित समय पर रिपोर्ट पेश नहीं करने पर उपखण्ड अधिकारी ने विकास अधिकारी को पुन: रिमाइण्डर आदेश जारी किए हैं।


रिकवरी टीम के साथ गाली-गलौच, धक्का-मुक्की
मीटर-केबल खोलने का विरोध
सारोलाकलां. मालनवासा गांव में बकायादारों के मीटर व केबल खोलने गई जयपुर डिस्काम रिकवरी टीम के साथ बुधवार को लोगों ने गाली-गलौच कर धक्का-मुक्की की। तकनिकी सहायक धनराज मेहता ने परिवाद में बताया कि रिकवरी टीम बकायादारों के कनेक्शन काटने मालनवासा गई थी। बकायादार घनश्याम पांचाल ने उसका मीटर और केबल खोलकर लाने के दौरान गाली गलौच कर धक्का-मुक्की की। जेईएन पूरणमल मीणा ने बताया कि सारोला में रिपोर्ट कराई है, वहीं पुलिस ने बताया कि परिवाद की जांच की जा रही है।