छह दिन में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत-
शहर के जामुनिया निवासी एक ढाबा व्यवसायी पर कोरोना ने कहर ढहा दिया है। छह दिन में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है, जिसमें माता-पिता सहित 32 वर्षीय जवान पुत्र की भी कोरोना से मौत हो गई है। गौरतलब है कि शहर के जामुनिया में ढाबा चलाने वाले वाले 78 वर्षीय सरदार सुरेन्द्रसिंह का पूरा परिवार 10 -11 मई को संक्रमित हुआ था। इस पर सुरेन्द्र सिंह व उनकी पत्नी दर्शन कौर(70) व दोनों पुत्रों को सैटेलाइट चिकित्सालय में भर्ती करवाया था, जहां से तबियत ज्यादा खराब होने पर एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। इसके बाद 15 मई को एसआरजी चिकित्सालय में सुरेन्द्रसिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं 19 मई को उनकी पत्नी दर्शन कौर की तथा 21 मई को दोपहर में उनके पुत्र गगनदीपसिंह(32) के फेफड़ों में अधिक संक्रमण होने से मौत होगई, हालांकि गगनदीप की आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। अब सरदार सुरेन्द्रसिंह के परिवार में बड़ा पुत्र व एक पुत्री ही बचे हैं।