4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगो की दर्दनाक मौत

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Road Accident

Road Accident

झालावाड़।

राजस्थान में सड़क दुर्घटना के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में प्रदेश के झालावाड़ जिले में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। भीषण एक्सीडेंट के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के अनुसार इंदौर सड़क मार्ग पर ट्रक ने कार को भीषण टक्कर मारी जिससे मौके पर ही एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

READ : पहले लडक़ी को किया अगवा, फिर चलती कार में किया दुष्कर्म, पांच दिन तक भटकती रही पीडि़ता

मध्यप्रदेश जाने के लिए रवाना हुआ था

झालावाड़ में सडक दुर्घटना में एक ही परिवार के चार जनों की सडक दुर्घटना में मौके पर मौत होने से परिवार में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार झालरापाटन निवासी परिवार बडनग़र मध्यप्रदेश जाने के लिए शनिवार दोपहर को रवाना हुआ था । झालावाड़ इन्दौर मार्ग के सुसनेर मध्यप्रदेश आमला रोड़ के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी भीषण थी की मौके पर ही मौत हो गई।

READ : ये अस्पताल जिसमें रोजाना 300-400 मरीज आते हैं, डॉक्टर्स के रिक्त पदों के कारण उन्हें बिना इलाज कराए ही पड़ जाता है वापस लौटना

एक ही परिवार के चार लोग थे सवार

कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे जिनकी ट्रक के टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई । जानकारी के अनुसार झालरापाटन निवासी युसुफ काजी (65) पत्नी फातिमा (60) पुत्र अब्दुल कादिर (40) एवं पौत्री बतूल की मौके पर ही मौत हो गई । सुसनेर थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक की टक्कर के बाद मौके पर चालक फरार हो ने गया। पुलिस की शवों का पोस्टमार्टम करा कार्रवाई जारी है ।

NEXT STORY : जमीन में प्लास्टिक की केबल देखने जा रहे आधा दर्जन लोगों पर बिजली का कहर, करंट से फूट गया पिकअप का टायर