
accident,truck accident,police,national highway,Road jam,
शाजापुर। शहर के मध्य से निकले नेशनल हाईवे (एनएच-3) एबी रोड पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। दो दिन पहले केले से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया था, वहीं दो दिन बाद ही शनिवार को फिर आलू से भरा एक ट्रक पलट गया। इस वजह से वाहनों की आवाजाही रुक गई और लंबा जाम लग गया। बारिश के बीच बसों और अन्य वाहन सवारों को जाम खुलने का घंटों इंतजार करना पड़ा।
बीच रोड पर गिरा था ट्रक
शुक्रवार रात को एक ट्रक टुकराना जोड़ के समीप एबी रोड के बीच में गिर गया। इसमें आलू भरे हुए थे। ट्रक पलटने से जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस प्रशासन द्वारा क्रेन बुलवाई गई फिर के्रन की मदद से बीचोबीच पड़े ट्रक को हटाया गया। उसके बाद वाहनों का आवागमन चालू हो सका।
गुरुवार को केले से भरा ट्रक पलटा था
एबी रोड पर गुरुवार को केले से भरा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया था। ट्रक इंदौर के बादामपुर से मुरैना की ओर जा रहा था, तभी असंतुलित होकर पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया, पुलिस द्वारा आवागमन शुरू कराया गया।
शुजालपुर में बाइक और बस की जोरदार टक्कर
शुजालपुर. आष्टा-शुजालपुर हाइवे पर शुक्रवार दोपहर को बाइक तथा बस की टक्कर हो गई। हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, साथ ही दो अन्य घायल हो गए। रामकिशन (42) पिता पूना जी, लाडसिंह (22) पिता चंदरसिंह तथा चंदरसिंह (60) पिता बोंदा जी सभी निवासी बेरछा दातार तहसील कालापीपल बाइक से जा रहे थे। तभी फ्रीगंज क्षेत्र के समीप बस एमपी 39 पी 0867 से टक्कर हो गई। हादसे में चंदरसिंह पिता बोंदाजी की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले में जांच की जा रही है।
ऑटो चालक पर प्रकरण दर्ज
आष्टïा-शुजालपुर मार्ग पर लगभग एक माह पूर्व हिरण से टक्कर के बाद ऑटो पलटने से हुई दो लोगों की मौत के मामले में जांच उपरांत पुलिस शुजालपुर ने ऑटो चालक के विरुद्ध लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया। बता दें 28 जून की रात को अमलाय पत्थरकी गांव के समीप हिरण से टकराने के बाद ऑटो पलटी खा गया था। हादसे में बाबूलाल विश्वकर्मा निवासी शुजालपुर तथा जगदीश पिता देवीप्रसाद खाती निवासी अरनियाकलां की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामाले में जांच उपरांत ऑटो चालक अर्जुनसिंह गुर्जर पिता मोड़सिंह निवासी बांकाखेड़ी थाना अकोदिया के विरुद्ध 304 ए के तहत अपराध दर्ज किया।
Published on:
21 Jul 2018 01:17 pm
