25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jhalawar / एडीएम से बोला ग्रामीण साहब मैं तो जिंदा हूं मुझे मृत घोषित कर दिया

एडीएम से बोला ग्रामीण साहब मैं तो जिंदा हूं मुझे मृत घोषित कर दिया

-पीएम आवास योजना का मामला- बकानी पंचायत समिति का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Hari Singh gujar

•

Updated: 7 Feb 2018, 6:37 PM IST

Said the ADM to the village sir I am alive I declared myself dead

एडीएम से बोला ग्रामीण साहब मैं तो जिंदा हूं मुझे मृत घोषित कर दिया

झालावाड़.प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़झाला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले में मनोहरथाना ब्लॉक में मृत व्यक्तियों के नाम से चेक उठाने का मामले सामने आने के बाद एक ऐसा ही मामला मंगलवार को सामने आया है। जिसमें जीवित व्यक्ति को ही मृत घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में नानौर ग्राम पंचायत के एक व्यक्ति ने मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नानौर निवासी मानसिंह सौन्धियां ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन किया था। इसपर ग्राम सेवक महावीर मीणा एवं तत्कालीन सरपंच सीमाबाई द्वारा तैयार की गई प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में क्रम संख्या ५१ पर जीवित व्यक्ति के रूप में पात्र बताया गया है। फिर भी उसे योजना का लाभ नहीं दिया गया है।

दूसरी सूची में मृत बताया-
एडीएम भवानीसिंह पालावत को दिए ज्ञापन में मानसिंह ने बताया कि सचिव लगातार टालमटोल कर रहा है। सचिव द्वारा क्रम संख्या ५१ पर ही नई सूची जारी कर मृत बताकर प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित कर दिया है। जबकि प्रार्थी योजना के लिए पात्र व जीवित है।

Read more-झालावाड़ :- शौचालय व पीएम आवास की किस्त दिलाने के नाम पर वसूली
सचिव व दलाल वसूल रहे 500 से 5 हजार तक...

एडीएम को जीवित होने के दिए सबूत-
प्रार्थी ने स्वयं के जीवित होने के सबूत के तौर पर आधार कार्ड व स्वयं मौजूद होकर मृतक बताकर पीएम आवास योजना से वंचित करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कर्रवाई करने की मांग की।

यह बोले जिम्मेदार अधिकारी-
नानौर ग्राम पंचायत से एक व्यक्ति पीएम आवास योजना की शिकायत लेकर आया था। मैंने बकानी बीडीओ को बता दिया है। बीडीओ पात्रता सूची में नाम बता रहे हैं। इस मामलो को दिखवाते है।
भवानीसिंह पालावत, एडीएम,झालावाड़

जो लिस्ट है वह ऑफिसियल नहीं है, मानसिंह नाम का व्यक्ति जीवित है वह पात्र है। उसे लाभ दिया जाएगा।
राजीव तौमर, बीडीओ, पंचायत समिति बकानी।
एक ही नाम के दो व्यक्ति है मानसिंह पुत्र केसरसिंह इससे गलती हो गई। रफ कार्य किया तो उसमें नाम था, मृत घोषित नहीं कर रखा है, वरियता सूची में उसका नाम है।
महावीर प्रसाद मीणा, सचिव ग्राम पंचायत नानौर

Read more-झालावाड़ में कर्मचारियों की उदासीनता की बलि चढ़ी पीएम 'आवासÓ की सौगात...

सचिव कोचार्टशीट, रोजगार सहायक को कारण बताओं को नोटिस
झालावाड़.प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित शिकायतों की जांच कराकर रिपोर्ट उपखण्ड अधिकारी मनोहरथाना को प्रेषित कर दी गई है। पंचायत समिति के मनोहरथाना के विकास अधिकारी कैलाश मीणा ने बताया कि कोलूखेड़ीकला के ग्राम पंचपीपली की निवासी कस्तूरी बाई पत्नी रामलाल के स्थान पर कोलूखेड़ीकला निवासी अन्य कस्तूरी बाई को ग्राम सेवक एवं पदेन सचिव व ग्राम रोजगार सहायक द्वारा अनुचित तरीके से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया जाना जांच में पाया गया। दोनों को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए थाना दांगीपुरा में प्रकरण दर्ज किया गया है।


सचिव से वसूली राशि-
पंचायत सचिव मनोज कुमार बैरवा को 1 लाख 20 हजार की वसूली को नोटिस देने के पश्चात उससे 1 लाख 20 हजार की राशि वसूल कर राजकोष में जमा करा दी गई है। साथ ही सचिव को उसके कृत के लिए जांच में दोषी पाए जाने पर उसके विरूद्ध 17 सीसी की चार्जशीट जारी कर दी गई है। इसके साथ-साथ रोजगार सहायक को भी जांच में दोषी पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मनोहरथाना उपखण्ड में भविष्य में किसी भी पंचायत कार्मिक के विरूद्ध किसी भी व्यक्ति को अनुचित लाभ प्रदान करने की शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।