8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक जैसे नाम, पर गांव अलग, बिन जांच किए जमीन की कर दी रजिस्ट्री एफआईआर दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

उप पंजीयक कार्यालय के कर्मचारियों की गलती या मिलीभगत से भू माफियाओं ने एक जैसे नाम का फायदा उठाकर एक व्यक्ति की जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा ली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Hari Singh Gujar

•

Updated: 20 Mar 2024, 9:39 PM IST

Same name but different village, land registered without investigation FIR registered, police starts investigation

एक जैसे नाम, पर गांव अलग, बिन जांच किए जमीन की कर दी रजिस्ट्री एफआईआर दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

उप पंजीयक कार्यालय के कर्मचारियों की गलती या मिलीभगत से भू माफियाओं ने एक जैसे नाम का फायदा उठाकर एक व्यक्ति की जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा ली। झालरापाटन तहसील में दो अलग-अलग गांव में रहने वाले एक ही नाम के व्यक्तियों के आधार कार्ड लगाकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी हंसराज मीणा ने बताया कि गांव किशनपुरा आतरी निवासी रामलाल पुत्र कंवरलाल भील ने रिपोर्ट दी। उसने बताया कि गांव गोपालपुरा उसकी जमीन है, जिसे गांव झिरनिया निवासी रामलाल पुत्र कंवरलाल भील ने झालावाड़ के संजय कॉलोनी निवासी रवि भील को बेच दी और उप पंजीयक कार्यालय में उसके नाम पर रजिस्ट्री करवा दी है, जो पूरी तरह से फर्जी है। पुलिस ने इस बारे में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
उसने इस बारे में जिला कलक्टर को भी शिकायत की। उसने कहा कि उप रजिस्ट्रार कार्यालय के कर्मचारियों ने बिना जांच किए उसकी जमीन की रजिस्ट्री कर दी। बताया जा रहा है कि इस जमीन को 46 लाख रुपए में बेचा गया है।

'' फ र्जी तरीके से जमीन बेचने का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -हंसराज मीणा, थानाधिकारी झालरापाटन


''जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर दो गवाहो के बयान के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री की गई है। इसमें जांच कर रहे हैं कि कहां गलती हुई है। नरेंद्र कुमार मीणा, तहसीलदार झालरापाटन