8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में अतिभारी बारिश से बिगड़े हालात, एसडीआरएफ और एनडीआरफ ने संभाला मोर्चा, बाजार खाली करवाए, स्कूल बंद रहेंगे

- कई इलाकों में नदियों का पानी घुसा, गांवों का सम्पर्क कटा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 23 Aug 2022, 9:49 AM IST

Heavy Rain...अतिभारी बारिश से विकट हालात, एसडीआरएफ और एनडीआरफ ने संभाला मोर्चा, बाजार खाली करवाए, स्कूल बंद रहेंगे

Heavy Rain...अतिभारी बारिश से विकट हालात, एसडीआरएफ और एनडीआरफ ने संभाला मोर्चा, बाजार खाली करवाए, स्कूल बंद रहेंगे

झालावाड़. झाालवाड़ जिले में मंगलवार सुबह बाढ़ के हालात बन गए हैं। कालीसिंध नदी का पानी वापस दौडऩे के कारण झालावाड़ शहर के कई इलाकों में तीन से चार फीट पानी भर गया है। झालावाड़ की सब्जीमंडी, बृजनगर पेट्रोल पम्प, खडिय़ां तक पानी आ गया है। उधर कालीसिंध नदी का पानी मुंडेरी से आगे बढ़ गया है। इस कारण आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ के हालात होने की संभावना है। कालीसिंध बांध के 24 गेट खोलकर 4.48 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। गगरोन पुलियां पर 15 फीट से अधिक पानी आ गया है। इस कारण गगरोन ग्राम पंचायत के सभी गांवों का झालावाड़ से सम्पर्क कट गया है। गगरोन पंचायत टापू बन गई है। बकानी में भी कालीसिंध नदी का पानी घुस गया है। बाढ़़ प्रभावित क्षेत्रों में करंट फैलने की आशंका से बिजली काट दी है। कलक्टर डा. भारती दीक्षित और एसपी ऋचा तोमर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। भीमसागर बांध के पांच गेट खोलकर 25 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की कमान संभाल ली है और लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।
आहू नदी का पानी गांवों में घुसा
आहू नदी का पानी सुनेल क्षेत्र के आकोदिया गांव में घुस गया है। पुलिस प्रशासन गांव को खाली करवा रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थलों पर जाने के लिए मुनादी करवा दी है।
नीचली बस्तियां खाली करवाई

झालावाड़ जिले में रविवार शाम से शुरू हुआ भारी बारिश का दौर सोमवार को भी लगातार जारी रहा। इस कारण नदियां उफान पर आ गई है। पानी गांवों में घुस गया। प्रशासन ने नीचली बस्तियों को पानी पहुंचने से पहली की खाली करवा लिया है। बारिश से दर्जनों कच्चे मकान ढह गए हैं। जिले के सभी बांधों में पानी की भारी आवक के मद्देनजर गेट खोलकर निकासी की जा रही है । एनएच 52 पर झालावाड़-दरा के बीच अमझार नाले का उफान हाइवे पर आने से सुबह 10 बजे से आवागमन बंद है। उधर जिला कलक्टर ने मंगलवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कोटा जिले में मंगलवार को सभी स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी है। कोचिंग संस्थान भी मंगलवार को बंद रहेंगे। कोटा जिले के इटावा, कैथून कस्बे बाढ़ की चपेट में है। जिले में पिछले चौबीस घण्टे में सबसे अधिक बारिश डग में करीब 10 इंच (234 एमएम) दर्ज की गई है। पचपहाड़ में 132 मिमी, अकलेरा में 106 तथा झालावड़ शहर में 82.2 मिमी बारिश दर्ज की है। आहू नदी के उफान पर आने से सुनेल क्षेत्र के आकोदिया गांव में बाढ़ के हालात बन गए हैं। यहां करीब दो दर्जन मकानों में पानी घुस गया है। खानपुर में रूपाली नदी के पास के घरों में पानी भरा हुआ है। चांदखेड़ी नसियां जी तक पानी भर गया है।