सूचना पर एसआरजी चिकित्सालय लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा पीलखाना निवासी रईस खान ने बताया कि एक युवक परवेज करीब 9.30 बजे उसके घर आया और उसके भतीजे इरशाद को बाइक पर बैठाकर ले गया। उन्हें करीब 10.30 बजे पता लगा की उसको गोली मार दी व शव रेतवाड़ा में पड़ा हुआ है, वहां पहुंचे लेकिन शव नहीं मिला। इस पर तलाश करते हुए एसआरजी चिकित्सालय में आए, यहां गोली लगने से इरशाद की मौत होना बताया।