
निलंबित हैड कांस्टेबल ने किया विषाक्त का सेवन, मौत
झालरापाटन.खानपुर थाने के निलंबित हैड कांस्टेबल के विषाक्त के सेवन करने से सोमवार तड़के उपचार के दौरान एसआरजी चिकित्सालय में मौत हो गई।
थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि झालावाड़ इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रहलाद सिंह झाला ने सोमवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र हनुमान सिंह झाला (३७) अप्रैल 2021 में खानपुर थाने में हैड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। इसी दौरान खानपुर निवासी संजय सोनी ने उसकी पुत्री दीया सोनी के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। इसकी जांच हनुमान कर रहा था।
जांच के दौरान ही जान पहचान हो गई-
जांच के दौरान ही उसकी दीया से जान पहचान हो गई। बाद में दीया ने हनुमान के खिलाफ उसे भगाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया और मुकदमा वापस लेने के लिए उससे शादी करने का दबाव बनाया। शादी नहीं करने पर उसे फंसाने की धमकी दी। बाद में दोनों के बीच राजीनामा हो गया और दोनों साथ रहने लगे। हनुमान की पहले शादी हो चुकी थी। इससे उसने दीया को अलग से किराए का कमरा लेकर उसमें रखा। इसके बावजूद वह उस पर मानसिक और आर्थिक दबाव बनाए रखती थी। दीया को डेंगू होने से झालरापाटन के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। हनुमान उससे मिलने के लिए झालरापाटन अस्पताल में आया था। इसी दौरान हनुमान ने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया है। इस पर एंबुलेंस बुलाकर उसे झालावाड़ चिकित्सालय लेकर आए जहां, उपचार के दौरान सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करावा कर शव पिता प्रहलाद सिंह को सौंपा। पुलिस ने दीया और उसके पिता संजय सोनी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
Published on:
25 Oct 2021 07:20 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
