8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाय लाने से पूर्व भैंस का दूध निकालकर तैयार रखें मजाक में चाय वाले के नाम बनाया नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल

झालावाड़ जिले की मनोहरथाना पंचायत समिति का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Hari Singh Gujar

•

Updated: 2 Aug 2023, 8:49 PM IST

Take out buffalo milk and keep it ready before bringing tea. Jokely notice made in the name of tea seller Viral on social media

चाय लाने से पूर्व भैंस का दूध निकालकर तैयार रखें मजाक में चाय वाले के नाम बनाया नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल


मनोहरथाना. झालावाड़ जिले की मनोहरथाना पंचायत समिति के स्वच्छ भारत मिशन व जल जीवन मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर द्वारा जय लंकेश का चाय वाले के नाम मजाक में बनाया गया एक नोटिस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मनोहर थाना कस्बे के तहसील रोड स्थिति बीरम चंद्र लोधा की चाय की एक छोटी सी किराए की दुकान है । इस दुकान से पंचायत समिति मनोहर थाना में रोजाना चाय जाती है। जानकारी के अनुसार गत 26 जुलाई को स्वच्छ भारत मिशन व जल जीवन मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहन लाल द्वारा मोबाइल पर चाय मंगवाने के लिए बीरम से कहा गया । उस समय बीरम के पास दूध उपलब्ध नहीं था । इस पर उसने मोबाइल पर बताया कि भैंस का दूध निकालकर फिर चाय लेकर आऊंगा।
इस पर पंचायत समिति के कर्मचारी को मजाक में चाय वाले के नाम एक नोटिस तैयार कर व्हाट्सअप कर दिया। विभाग के कर्मचारी पूरी घटना को मजाक के रूप में बता रहे हैं और जय लंकेश नामक कोई भी कर्मचारी पंचायत समिति में नहीं बता रहे हैं। नोटिस पर जो हस्ताक्षर है वह भी पंचायत समिति के किसी अधिकारी कर्मचारी के नही है।

ये लिखा है नोटिस मे
बीरमचन्द लोधा, (चाय वाला), ग्रांम पंचायत आवलहेड़ा

हाल मुकाम- तहसील रोड़ मनोहरथाना

विषय : चाय बन्द करने बाबत् कारण बताओ नोटिस
उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख हैं कि आपको पंचायत समिति कार्यालय में चाय मंगवाने के लिए मोहन लाल बीसी द्वारा फोन किया था, जिसमें आप द्वारा सन्तोषजनक जवाब नहीं दिया गया। साथ ही आपने भैंस का दूध निकाल कर फिर चाय लाने के लिए बोला। यह उक्त कृत्य आपकी घोर लापरवाही को दर्शाता है। यह अत्यन्त खेदजनक विषय है। अतः आप आज दिनांक से पंचायत समिति कार्यालय में चाय लाने से पूर्व भैंस का दूध निकालकर तैयार रखें व आज के बाद किसी भी कर्मचारी-अधिकारी के फोन आने पर तुरन्त प्रभाव से चाय उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें नहीं तो आपके बर्तन, ठीकरा समेट लें। शनिवार व रविवार को अवकाश रहेगा।

आज्ञा से
ब्लॉक कॉर्डिनेटर (जय लंकेश)

स्वच्छ भारत मिशन / जल जीवन मिशन
कैसे हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

कर्मचारियों ने बताया कि गत 26 जुलाई को हंसी मजाक के लिए नोटिस बनाया। इस नोटिस की प्रिंट कार्यालय की टेबल पर पड़ी हुई थी। यहां कई लोगों का आना जाना रहता है। किसी ने मोबाइल से फोटो खींच कर व्हाट्सअप ग्रुप में वायरल कर दिया।

रोजाना चाय लेकर जा रहा हूं-

चाय वाले बीरम चंद ने बताया कि मैं तो अभी भी रोजाना चाय लेकर जा रहा हूं। एक सप्ताह पूर्व मजाक में मेरे मजे लेने के लिए कुछ लिख कर व्हाट्स एप पर डाला था लेकिन मैं इतना पढ़ा लिखा नही हूं जो उसको समझ सकूं।उसे डिलीट कर दिया।

बीरम चंद्र चाय वाला l