
Resources Department....तबाही के जिम्मेदार अभियंताओं पर गिरी गाज
झालावाड़. जिले में हुई अतिवृष्टि के दौरान भीमसागर बांध पर मौजूद नहीं रहने वाले दो अभियंताओं पर गाज गिरी है। जिले में भीमसागर बांध के पंाच गेट एक साथ खोलते समय जिम्मेदार आधिकारियों के बांध पर नहीं रहने के मामले को गंभीर माना है। इसके चलते जल संसाधन विभाग के उच्चाधिकारियों ने एईएन व जईएन को एपीओ कर कोटा लगा दिया है। 6 अगस्त को झालावाड़ जिले में हुई तेज बारिश के बाद भीमसागर बांध के 5 गेट 70 फीट खोलकर करीब 10 करोड़ क्यूसैक पानी छोडऩे के बाद जिले के भीमसागर से लेकर पनवाड़ क्षेत्र में तथा कोटा जिले के सांगोद क्षेत्र में तबाही मंजर सामने आया है। तेज बारिश व बांध से की निकासी के पानी के एक साथ मिलने से झालावाड़ व कोटा जिले के कई गांवों में भारी नुकसान सामने आया है। लेकिन अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों ने खानपुर ब्लॉक में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट जिला प्रशासन को अभी तक नहीं सौंपी है। जबकि रिपोर्ट 15 अगस्त तक ही देनी थी।सूत्रों ने बताया कि जिस समय बांध के गेट खोले गए। उस समय सिंचाई विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी वहां मौजूद नहीं था। अतिवृष्टि से मकानों को काफी नुकसान हुआ था। भीमसागर बांध से लेकर खानपुर के पनवाड़ क्षेत्र के करीब 30 गांवों में किसानों की फसलें पूरी तरह से जल मग्न हो गईथी। इससे फसलों पूरी तरह से बेकार हो गई। वहीं किसानों के घरों में रखा गेहूं, लहसुन, भूसा सहित सामान खराब हो गए थे। वहीं गाडरवाड़ा नूरजी में पीएचसी में दवाईयां व राजीव गांधी सेवा केन्द्र में ग्राम पंचायत का सारा रिकार्ड खराब हो था। इतना ही नहीं कोटा जिले के हिंगी, औदपुर, बणी आदि गांवों सहित सांगोद में किसानों, व्यापारियों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।
एईएन-जेईएन एपीओ
भीमसागर बांध स्थल के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता को एपीओ किया है। मानसून सत्र में लापरवाही बरने पर मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग कोटा राजीव चौधरी ने भीमसागर परियोजना के सहायक अभियंता सतीशचन्द गर्ग, कनिष्ठ अभियंता जितेंद सिंह नागर को एपीओ कर संभाग मुख्यालय कार्यालय में लगाया। इस मामले की जांच एसडीएम मोहम्मद जुनैद कर रहे हैं। अभी जांच में समय लगेगा।
संभागीय आयुक्त संतुष्ठ नजर आए
संभागीय आयुक्त कैलाश चन्द मीना ने गुरूवार को भीमसागर मध्यम सिंचाई एवं पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। आयुक्त ने 6 अगस्त 2021 को असनावर एवं खानपुर उपखण्ड में अतिवृष्टि के कारण भीमसागर बांध के पांचों गेट खोलकर वर्षा जल निकासी से उजाड़ नदी के बहाव क्षेत्र में आने वाले गांवों में हुए नुकसान की समीक्षा की। आयुक्त 6 अगस्त को खानपुर एवं असनावर क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण उत्पन्न आपात स्थिति में अभियंताओं द्वारा बांध के सभी पांचों गेट खोलकर वर्षा जल निकासी करने के निर्णय से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने भीमसागर बांध के प्रभारी कनिष्ठ अभियंता दीपक सैनी को अक्टूबर माह तक मुख्यालय नहीं छोडऩे के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बांध के गेट खोलने की प्रक्रिया, नहरों में पानी छोडऩे सहित बांध की सम्पूर्ण तकनीकी जानकारी जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रेमचन्द मीना तथा कनिष्ठ अभियंता दीपक सैनी से ली।
Published on:
27 Aug 2021 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
