19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jhalawar Crime News..कांस्टेबल की उंगलियों को चबा गया

पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल
less than 1 minute read
Google source verification
Jhalawar Crime News..कांस्टेबल की उंगलियों को चबा गया

Jhalawar Crime News..कांस्टेबल की उंगलियों को चबा गया

झालरापाटन. सदर थाना क्षेत्र के रलायती गांव में देर रात ट्रक चोरी के मामले में कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर दो आरोपियों ने हमला कर दिया, इसमें सदर थाना पुलिस टीम का कांस्टेबल घायल हो गया। इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सदर थानाधिकारी राम लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि शनिवार देर रात रलायती निवासी व्यक्ति द्वारा उसका ट्रक चोरी होने की सूचना मिली थी, इस पर सदर थाना पुलिस रलायती गांव पहुंची, तो फरियादी का ट्रक समीप ही किसी अन्य व्यक्ति के घर के बाहर खड़ा मिला। ***** पर पुलिस ने पूछताछ की तो मौके पर मौजूद आरोपी कालू व किशोर ने शराब के नशे में पुलिस से अभद्रता की और आपसी लेनदेन को लेकर ट्रक उसके घर के बाहर लाकर खड़ा करना बताया। जब पुलिस आरोपी कालू-किशोर को पूछताछ के लिए सदर थाना लेकर आने लगी तो शराब के नशे में दोनों आरोपियों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस टीम के कांस्टेबल नवल पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इससे उसके गले में गंभीर चोट आई है। वहीं इस दौरान एक आरोपी ने कांस्टेबल के हाथ की उंगलियों को भी चबा दिया। इसके बाद सदर थाना पुलिस दोनों आरोपियों को थाने में लेकर आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ ट्रक चोरी व पुलिस पर हमला व राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सदरथाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों रलायता निवासी कालू और किशोर को प्राणघातक हमला करने, राजकार्य में बाधा पहुंचाने और ट्रक चोरी करने के प्रकरण में गिरफ्तार किया।