8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Brother’s Murder : बड़े ने चाकू घोंप कर छोटे भाई का किया मर्डर

घर पर बहनें राखी बांधने का इंतजार कर रही थी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jagdish Paraliya

•

Updated: 31 Aug 2023, 9:09 PM IST

The elder killed the younger brother by stabbing him

झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में मोर्चरी के बाहर कार्रवाई करती पुलिस

भवानीमंडी. झालावाड़ जिले के भवानीमंडी थाना क्षेत्र के काली तलाई गांव में दो भाइयों में विवाद हो गया। इसमें बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

सीआई मांगे लाल यादव के अनुसार संतोष पत्नी मोहनलाल ने रिपोर्ट में दर्ज करवाया कि काली तलाई गांव निवासी मेरे दोनों भाई कालू व राकेश के बीच बुधवार रात करीब 8 बजे विवाद हो गया था। विवाद के दौरान कालू शराब पीकर राकेश को गालियां दे रहा था। मना करने पर बड़े भाई कालू ने छोटे भाई राकेश के पेट में चाकू से वारकर दिया। घायल अवस्था में उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आंकखेड़ी पंचायत के कालीतलाई गांव मे बहन-भाई रात को 9 बजे का शुभ मुहूर्त में राखी बांधने को लेकर इन्तजार कर रहे थे। इतने में ही कालू योगी शराब पिकर आया और गाली-ग्लोज करने लगा। तो उसके छोटे भाई राकेश ने उससे कहा की गाली-गलोज मत कर पहले राखी बंधवा ले। इस दौरान पास मे पड़े चाकूृ से कालू ने राकेश पर हमला कर दिया। राखी बाधने को लेकर उनकी दोनों बहने मध्यप्रदेश के दुधाखेडी से सोना बाई व दुसरी खंजुरीपंथ से बसन्ती बाई आई हुई थी। जिन्हों का रो-रो कर बुरा हॉल हो रहा था।