8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिजन बोले, रक्षक ही बन रहे भक्षक: कैसे सुरक्षित रहेंगी बेटियां

खानपुर से एक युवती को हैड कांस्टेबल द्वारा भगाने का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Hari Singh Gujar

•

Updated: 15 Apr 2021, 8:55 PM IST

The family said, the guards are becoming the eater: how daughters will

परिजन बोले, रक्षक ही बन रहे भक्षक: कैसे सुरक्षित रहेंगी बेटियां

झालावाड़.खानुपर पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल हनुमानसिंह झाला द्वारा एक युवती को बहला.फुसला कर भगा ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को युवती के परिजन मिनी सचिवालय में जिला पुलिस अधीक्षक डॉण् किरण कंग सिद्धू से मिले और उनकी बेटी उन्हें सौंपने की गुहार लगाई। परिजनों ने आरोप लगाया कि हैड कांस्टेबल युवती को ब्लैक मेल करके ले गया है। उसे कुछ खिला कर उसकी मर्जी के खिलाफ बुलवाने का आरोप भी परिजनों ने लगाया। इस संबंध में डॉण् किरण ने बताया कि युवती बालिग है। वो घर वालों के साथ नहीं जाना चाहती है। अभी 164 के बयान होने शेष हैं। अभी हैड कांस्टेबल की पत्नी ने कोई लिखित में रिपोर्ट नहीं दी है। हैड कांस्टेबल हनुमान सिंह झाला फरार है। उसे एसपी द्वारा बुधवार को ही सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में हैड कांस्टेबल व युवती के परिजनों के मिनी सचिवालय में पहुंचने पर करीब पौन घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान कई लोग एकत्रित हो गए।

खानपुर पुलिस चौकी का हैड कांस्टेबल सस्पेंड -
झालावाड़ जिले के खानपुर थाने की पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल हनुमानसिंह झाला को युवती के अपहरण व शादी का झांसा देेने के मामले में जिला पुलिस अधीक्षक डॉण् किरण कंग सिद्धू ने बुधवार शाम को सस्पेंड कर दिया।
डॉ.किरण ने बताया कि परिजनों ने अपहरण व शादी का झांसा देने की रिपोर्ट खानपुर थाने में दी थी। इस मामले में हैड कांस्टेबल को बुधवार को सस्पेंड कर दिया है। हैड कांस्टेबल हनुमानसिंह झाला खानपुर पुलिस चौकी में छह माह से तैनात था। खानपुर सीआई अनिल पांडे ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर बहला फुसला कर ले जाना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती को 10 और 11 अप्रेल की रात को ले गया था लेकिन पता नहीं चल पा रहा था।
ट्रेस करवाई लोकेशन-
युवती के मोबाइल की लोकेशन जयपुर से ट्रेस करवाई तो लोकेशन जवाहर कॉलोनी झालावाड़ की आई। इस पर पता करने पर बुधवार को एक होटल से युवती को दस्तयाब किया गया। पुलिस ने हैड कास्टेबल हनुमानसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती के बयान ले लिए है।
दो बच्चों का बाप है हनुमान सिंह-
झालावाड़ निवासी हैड कांस्टेबल पहले से शादी शुदा है और दो बच्चों का पिता है। ऐसे में इस तरह का कदम उठाने के मामले में जिला पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट की जांच भी स्वयं कर रहा थाए ऐसे में जांच को गोलमोल कर रहा था।