8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain In Jhalawar: चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर में पानी की जबर्दस्त आवक

कालीसिंध बांध के तीन गेट खोले
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 27 Jul 2021, 1:42 PM IST

Heavy rain in Jhalawar....चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर में पानी की जबर्दस्त आवक

प्रतीकात्मक खबर

झालावाड़। चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर में पिछले दो दिन से पानी की भारी आवक हो रही है। इस रफ्तार से ही पानी की आवक होती रही तो जल्द ही गेट खोल दिए जाएंगे।

पानी की आवक के मद्देनजर राजस्थान और मध्यप्रदेश के जल संसाधन विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। उधर हाड़ौती में मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। कालीसिंध बांध में मध्यप्रदेश में हो रही बारिश से पानी की आवक जारी रही। अधिशाषी अभियंता बीएल जाट ने बताया कि कालीसिंध बांध के 3 गेट को कुल 7 मीटर खोलकर 27 हजार 789 क्यसेक पानी की निकासी की।

मौसम अपडेटः राजस्थान में आज जमकर होगी बारिश, भारी से अति भारी का अलर्ट

राजगढ़ बांध के 2 गेट खुले। डेम इंचार्ज कमलेश मीना ने बताया की आहू व कंठाल नदी के संगम नदी पर बने राजगढ़ बांध के कैचमेंट में लगातार बारिश होने के कारण बांध में 374.50 मीटर तक पानी का लेवल आने पर बांध के 2 गेट 2-2 मीटर खोलकर 5553 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। कालीसिंध नदी उफान पर रही। प्रात: से शाम चार बजे तक रायपुर में 60 मिमी। चंवली बांध पर 96 मिमी बारिश मापी। चंवली बांध का जलस्तर सोमवार शाम को बढ़कर 356.50 मीटर का लेवल हो गया है।