6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Supari Killer….हत्या करवाने के लिए 15 लाख की सुपारी देने वाला नेता धरा गया

पूर्व पालिकाध्यक्ष रामलाल गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा। वहीं पुलिस पूर्व पालिकाध्यक्ष से 15 लाख रुपए की सुपारी लेकर फायरिंग करने के तीन बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

2 min read
Google source verification
Supari Killer....हत्या करवाने के लिए 15 लाख की सुपारी देने वाला नेता धरा गया

Supari Killer....हत्या करवाने के लिए 15 लाख की सुपारी देने वाला नेता धरा गया

झालावाड़. भवानीमंडी.नगर के पचपहाड़ मार्ग पर कालवा स्थान हनुमान मंदिर से दर्शन करके लौट रहे युवक पर फायरिंग करवाने के आरोपी पूर्व पालिकाध्यक्ष रामलाल गुर्जर को पुलिस ने बुधवार रात बायपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा। वहीं पुलिस पूर्व पालिकाध्यक्ष से 15 लाख रुपए की सुपारी लेकर फायरिंग करने के तीन बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिद्धू ने बताया कि 8 जून 2021 को जवाहर कॉलोनी निवासी नीरज जायसवाल उर्फ मोन्टू पर मंदिर के बाहर घात लगाकर खड़े अज्ञात तीन बदमाशों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। इस पर पुलिस ने रायपुर थाना क्षेत्र के नई कॉलोनी निवासी साबीर पुत्र अकरम, जुबेर उर्फ गोलू पुत्र जाकिर व खानपुर थाना क्षेत्र के टोडी मोहल्ला निवासी राजा फकीर उर्फ राजा बाबू पुत्र गुड्डू को गिरफ्तार किया। पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर रामलाल गुर्जर पुत्र गंगाविशन नगरपालिका का पूर्व पालिका अध्यक्ष रह चुका है। जिसे 23 मार्च 2019 को एक शाम शहिदों के नाम संस्कïृतिक संध्या में विशिष्टि अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर रामलाल गुर्जर पर नीरज जायसवाल व उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया था। इसमें रामलाल गुर्जर घायल हो गया था। पुलिस ने 31 मई 2019 को मोंटू जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। जिसमें वह दिसंबर 2020 को जेल से बाहर आया था। तभी से दोनों में आपसी रंजिश चली आ रही थी। गुर्जर को पकडऩे को लेकर टीम का गठन किया था। इसमें हैड कानि. धर्माराम, जेनाराम, भवरलाल दिनेक कुमार आदि शामिल रहे।
थानाधिकारी महावीर सिंह यादव ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में बताया था कि नीरज उर्फ मोंंटू जायसवाल के जेल से बाहर आने के कारण हिस्ट्रशीटर पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने बदला लेने के लिए रायपुर थाना क्षेत्र के साबिर पुत्र अकरम अली से संपर्क कर योजना तैयारी की। हिस्ट्रीशीटर रामलाल गुर्जर ने अपराध के क्षेत्र मेें अपने प्रतिद्वंदी नीरज को जाने से मारने के लिए साबिर को 15 लाख रुपए देने का सौदा तय किया। उसने नीरज के आने जाने वाले रास्ते की रैकी कर जानकारी साबिर को उपलब्ध करवाई। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद से रामलाल गुर्जर करीब 2 माह से फरार चल रहे थे। उसे पुलिस ने रात को गस्त के दौरान गिरफ्तार किया। रामलाल पर पूर्व में 31 प्रकरण दर्ज है।