झालावाड़.कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात को दो पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। झगड़े में चार लोगों के चोटें आई।
कोतवाली सीआई चन्द्रज्योति शर्मा ने बताया कि लुहारिया ढंाणी गांव में शनिवार रात को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने मौक पर जाकर शांत करवाया। पायली हाल लुहारियां ढांणी निवासी राधेश्याम गुर्जर ने दी रिपोर्ट में बताया कि सत्यनारायण,मोहन आदि बात कर आपस में बात कर रहे थे, तभी वहां बाबूलाल रैबारी ने झगड़ा कर दिया। हम उठकर जाने लगे तो वहां रामचरण, मुकेश, आत्माराम, मांगीलाल व 4-5 अन्य ने हमारे साथ मारपीट कर दी इससे हमारे चोटें आई। वहीं दूसरे पक्ष के महेन्द्र रैबारी ने दी रिपोर्ट में बताया कि मेरे काका बाबूलाल ने मुझे बताया कि मुझे व मेरे लड़के अनिल को मारने के लिए किशोर व सौदान गुर्जर दोनों मारने के लिए आमदा हो गए, हम समझाने के लिए किशोर के घर के वहां गए तो किशोर, राधेश्याम,सौदान व अखेराज, रामनारायण आदि ने मारपीट की इससे चोटें आई। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज जांच शुरु कर दी। मारपीट में घायलों को एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। रात को ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता पहुंचा इसके बाद चिकित्सालय में भी पुलिस तैनात करनी पड़ी।