
सुनेल. कस्बे से चार किमी दूर स्थित आहू नदी की 40 फीट ऊंची पुलिया से गुरुवार देररात करीब एक बजे सुनेल से भवानीमंडी जा रही जीप बेकाबू होने गिर गई। इससे घटना स्थल पर तीन जनों की मौत हो गई, वहीं दो जने घायल हो गए। सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस उप अधीक्षक वैभव शर्मा, थानाधिकारी महेश सिंह चारण मय जाप्ता के पहुंचे।
थानाधिकारी महेशसिंह चारण ने बताया कि जीप सवार पंाचों जने शराब के ठेके पर काम करते हैं। इसमें मध्यप्रदेश के बररा निवासी गोपाल सौदिया राजपूत (20), विशनिया निवासी दशरत सौंधिया राजपूत (25), मोयाखेड़ी निवासी दौलतसिंह सौदिया राजपूत (30) की मौत हो गई। वहीं गंगधार का खेड़ा निवासी गोपालसिंह सौंधिया राजपूत (20), बेलड़ा निवासी श्यामसिंह सांैधिया (30) घायल हो गए। इन्हें सुनेल चिकित्सालय में लाया गया, जहां तीनों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंपा, वहीं घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ चिकित्सालय रैफर कर दिया। पुलिस मामला की जंाच में जुटी है।