19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी ने चचेरे भाई के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

हत्याकांड का पर्दाफाश, अवैध सम्बंध का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
पत्नी ने चचेरे भाई के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

पत्नी ने चचेरे भाई के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

सारोलाकलां (झालावाड़). पुलिस ने 10 दिन पुराने अज्ञात हत्याकांड का खुलासा करते हुए रविवार को तारज निवासी मृतक की पत्नी को गांव से गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी रघुवीरसिंह ने बताया कि तारज निवासी कालीबाई भील पत्नी अमरलाल उर्फ लालचंद भील को गिरफ्तार किया है। 4 मार्च को बुखारी माल कुए में प्लास्टिक बोरे में अज्ञात युवक का शव मिला था। उसके हाथ पर एएम व एके गुदा था। उसकी पहचान कांगनीखेडा निवासी हाल तारज अमरलाल उर्फ लालचंद भील के रूप में की गई थी। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी केचचेरे भाई से अवैध सम्बंध थे। पति व पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था।पति नशे का आदी था। 18 फरवरी को घर में पति व पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान चचेरा भाई भी मौजूद था। इसके बाद आरोपित पत्नी कालीबाई व चचेरा भाई ने लालचंद को नशे के दौरान गला घोंट कर मार दिया। इसके बाद शव को कट्टे में रख व पत्थर बांध बाइक से छीतरलाल धाकड़ के कुएं में फेंक आए थे।

read also : चम्बल को मिलेगा संबल, 146 किमी लम्बा सीवरेज तंत्र रोकेगा गंदे नाले
पाइप से युवक पर हमला
लालपुरा में शनिवार रात घर पर जाते समय अज्ञात जनों ने एक युवक पर पाइप से हमला कर दिया। सारोला निवासी पप्पू नागर ने बताया कि वह कुएं से घर जा रहा था, रास्ते में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।