8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आहू में उफान, गागरोन दरगाह पर फंसे जायरीन

- चंवली नदी उफनी, स्वास्थ्य केन्द्र में पानी घुसा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 25 Jul 2021, 10:21 PM IST

आहू में उफान, गागरोन दरगाह पर फंसे जायरीन

आहू में उफान, गागरोन दरगाह पर फंसे जायरीन

झालावाड़. हजरत ख्वाजा हमीद उद्दीन चिश्ती गागरोन शरीफ झालावाड़ मार्ग स्थित आहू नदी पर अचानक उफान आने पर गागरोन दरगाह का रास्ता अवरूद्ध हो गया तथा दूर दराज से आए जायरीन फंस गए। दरगाह खादिमान कमेटी सदर सलाम उद्दीन चिश्ती ने बताया कि मध्यप्रदेश में जोरदार बारिश होने से आहू व काली सिंध नदी में पानी की जोरदार आवक होने से गागरोन दुर्ग व दरगाह का मार्ग अवरूद्ध हो गया। दरगाह पर दूर दराज से आए जायरीनों के लिए ग्रामीणों व खादिमान कमेटी की ओर से खाने व रात्रि विश्राम की व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई । झालावाड़। झालावाड़ जिले में सावन के पहले रविवार को कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। सबसे ज्यादा बारिश डग में 54 एमएम हुई। जिससे चौमहला व डग सहित कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से कई गांवों के रास्ते अवरूद्ध हो गए। आहू नदी उफान पर होने से डग-पिडावा मार्ग बाधित हो गया। वहीं चौमहला क्षेत्र में छोटी कालीसिंध नदी में पानी की अधिक आवक होने से चौमहला-रावतपुरा मार्ग बंद हो गया। झालावाड़ शहर, झालरापाटन, रायपुर, सुनेल, पगारिया सहित कई क्षेत्रों में रविवार को अच्छी बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 24 डिग्री रहा। उधर पिड़ावा क्षेत्र में बारिश से चंवली नदी उफान पर आ गई। पिड़ावा : क्षेत्र और मध्यप्रदेश के भारी बारिश के चलते आहू नदी में उफा न आ गया। हरनावदा पीथा के पास पुल पर खतरे के निशान से ऊपर पानी बह रहा है। जिसके चलते डग.पिड़ावा मार्ग बाधित हो गया है। नदी के दोनों तरफ वाहन चालकों की भीड़ लगी है। राहगीर नदी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। हरनावदा पीथा के पास पुल पर नदी में उफ ान को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।