गायत्री परिवार की समाजसेविकाओं का किया सम्मान
झालावाड़. गायत्री मंदिर पर सोमवार को महिला दिवस के मौके पर इनरव्हील क्लब द्वारा वहां निस्वार्थ सेवाएं देने वाली तारादेवी, देवेन्द नाथावत,सुशीला दाधीच, गायत्री सोनी,चन्द्रकला, आदर्श पोरवाल, नीमल भाटिया,मोक्षबाला, शुकुन्तला सुयन रेखा सोती, माधुरी नागर, सुनिता चौधरी का क्लब द्वारा शॉल ओढ़ाकर क्लब द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। क्लब अध्यक्षा आकांक्षा पाटनी ने स्वागत भाषण दिया।इस मौके पर लीला जैन, अंजू सोनी, मंजुला विजय, विभा जैन,कविता जैन, सुनीता रावत, शशि अग्रवाल, मीनल अग्रवाल, शिल्पी जैन, स्वाति विजय ,सुनीता माथुर, प्रभा भंडारी, अमिता पवार, अनीशा जैन, रचना जैन,डॉ. सुषमा पांडे,उर्मिला जैन आदि मौजूदरही।संचालन विभा जैन ने किया।