6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पद खाली पर जो है वो पूरी क्षमता के साथ कर रहे काम- सीडीईओ

- सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के पद खली

2 min read
Google source verification
Those who are on vacant posts are working with full capacity - CDEO

पद खाली पर जो है वो पूरी क्षमता के साथ कर रहे काम- सीडीईओ

झालावाड़ जिले में शिक्षा विभाग का अमला पूरा खाली है, स्कूलों में शिक्षक समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उत्तरा मेहरा का कहना है कि अधिकारियों के पद खाली है, लेकिन जो है वो पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं।सीडीईओ उत्तरा मेहरा ने पत्रिका को दिए साक्षात्कार में ऐसे दिए सवालों के जवाबण्ण्ण्ण्

सवाल: जिले में प्रवेशोत्सव कब तक चलेंगे, नामांकन बढ़ाने के लिए क्या कर रहे।

जवाब: अभी नामांकन सर्वे का दूसरा चरण चल रहा है। जो 24 जुलाई तक चलेगा।नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक घर-घर जाकरसर्वे कर रहे हैं।सवाल: शिक्षा में क्या नवाचार किए जा रहे

जवाब: शिक्षा विभाग द्वारा अभी प्रवेश केे दौरान फ्यूचर डाइल कार्यक्रम चलाया गया था। जिसमें बच्चों को विषय चयन से लेकर भविष्य में मार्गदर्शनआदि के लिए मार्गदर्शक शिक्षकों द्वारा जानकारी दी गई है।सवाल:जिले में शिक्षाविभाग का पूरा अमला खाली कैसे मॉनिटरिंग होगी

जवाब: अब ये तो सरकार के स्तर का मामला है। अभी डीपीसी होने वाली थी, किसी वजह से नहीं हो पाई। जैसे ही होगी पद भर जाएंगे। हां मनोहरथाना आदि जगह सीबीईओ नहीं होने से परेशानी तो आती है, लेकिन जो है वो पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं।सवाल:जिले में आठों ब्लॉक में कई शिक्षक देर से स्कूल आ रहे जल्दी घर चले जाते हैं, आप क्या कदम उठा रही

जवाब: ये बात हमने मिटिंग में भी कही है, फिर भी निर्देश देंगे सभी शिक्षक समय पर विद्यालय आएं व पूरे समय स्कूलों में ठहरें।सवाल: कई स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं है, इसके लिए क्या प्रयास किए जा रहे

जवाब: माध्यमिक शिक्षा में तो भी सभी स्कूलों में बिजली है, प्रारंिम्भ्क में जहां नहीं है उन्हें फाइल लगाने के लिए कहा है। जल्द उनमें भी बिजली कनेक्शन हो जाएंगे।सवाल:इन दिनों शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहे हैं, एक बार सौलह सौ शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा, कई स्कूल में शिक्षक कम है

जवाब: प्रशिक्षण में दो-दो शिक्षक बुलाए गए है, ये ऊपर से निर्देश है, फिर भी जहां कम है तो वहां वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बोलेंगे।सवाल: बाल गोपाल योजना में दिए जा रहे दूध पाउडर को बच्चे पी नहीं पा रहे है, कई जगह बच्चों ने स्वाद नहीं आने की बात कही

जवाब: जहां दिक्कत आ रही दिखवाते हैं, इसके लिए डीईओ एलिमेन्ट्री को बोलकर निरीक्षण करवाते हैं। फिर भी अगर कहीं दिक्कत होगी तो जांच करवाएंगे। वैसे तो सभी जगह शिक्षक टेस्ट करते हैं। फिर भी एक बार और चेक करवा लेंगे।सवाल: कई जगह से शिकायत आ रहीहै कि निजी स्कूल वाले टीसी नहीं दे रहे हैं, ऐसा क्यों

जवाब: ऐसा नहीं है कोई भी निजी स्कूल संचालक टीसी देने से मना नहीं कर सकते है, अगर किसी की शिकायत आएगी तो उसके खिलाफ निश्चित रूप से एक्शन लेंगे।सवाल:बेहतर परिणाम के लिए क्या कदम उठा रहे हैं

जवाब: जिले में अभी प्रवेशोत्सव चल रहा है, जैसे ही प्रवेश पूरे हो जाएंगे, नियमित कक्षाएं यथावत चालू रहेंगे जहां जरुरत होगी वहां अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करवाएंगे। सभी शिक्षक बोर्ड कक्षाओं में नियमित रुप से अपने-अपने कलांश लेंगे।