6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसे में तीन की मौत,दो गंभीर घायल

  विद्युत क्रेन में घुसी बाइक, आठ साल के बालक की मौके पर ही मौत

2 min read
Google source verification
Three killed, two seriously injured in road accident

सड़क हादसे में तीन की मौत,दो गंभीर घायल



झालावाड़.सदर थाना क्षेत्र में सिंघानिया के पास सड़क हादसे में नेहरावाद गांव के एक आठ साल के बालक की मौत हो गई।
सदर थाने के एसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को नाहरसिंघी गांव में केवट खीर समाज में मृत्युभोज का कार्यक्रम था। वहां खीर समाज के लोग आए थे, मौसर के बाद सब अपने-अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दोपहर २ बजे चार लोग जा रहे थे। जिसमें बाइक दुर्गालाल पुत्र गोपीलाल निवासी ईदलपुर उम्र ४० वर्ष चला रहा था। बाइक पर दुर्गालाल के आगे नेहरावद निवासी बलवंत पुत्र शोभाराम (८ वर्ष) बैठा था। विद्युत के्रन के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक सवार ने भी ब्रेक लगाए इससे विद्युत क्रेन में बाइक घुस गई, इससे क्रेन में बालक बलवंत बुरी तरह से फंस गया। इससे बालक बलवंत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्गालाल निवासी ईदलपुर व गोकुल पुत्र चुन्नीलाल उम्र १२ वर्ष निवासी खली बावड़ी व नेहरावाद निवासी इन्द्राबाई पत्नी शोभाराम के भी चोटें आई।

मिलने के लिए जा रहे थे गांव में-
मृतक व घायल आपस में रिश्तेदार है। बहुत दिन होने से बाइक सवार अपनी बड़ साहू इन्द्राबाई के गांव नेहरावाद मिलने के लिए जा रहे थे। एक बाइक पर चार लोग सिंघानिया से नेहरावद गांव जा रहे थे, इसी दौरान मोतीपुरा व सिंघानिया के बीच विद्युत क्रेन में बाइक घुस गई। प्रत्यक्षदर्शी गोकुल ने बताया कि हम नाहरसिंघी गांव से मौसर के बाद नेहरावद गांव जा रहे थे। बाइक मेरे जीयाजी दुर्गालाल चला रहे थे। आगे बलवंत बैठा था। मैं बीच में बैठा था,पीछे बलवंत की मम्मी इन्द्राबाई बैठी थी। आगे एक क्रेन जा रही थी, उसने अचानक ब्रेक लगाए इससे हमारी मोटरसाइकिल उसमें घुस गई। इससे बलवंत उसमें फंस गया।मृतक बलवंत चार बहनों में इकलौता भाई था, वो सबसे छोटा था। सदर पुलिस के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों का रो-रोक बुरा हाल-
सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। घायलों को एम्बुलेंस से एसआरजी चिकित्सालय लेकर आए। चिकित्सालय में नेहरावद व नाहरसिंघी गांव के बड़ी संख्यामें ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं मृतक की मां व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता अचानक से हुए हादसे के बाद समझ नहीं पा रहे थे, गमगीन माहौल में जवाब नहीं दे पा रहे थे।

गांवडी तालाब के पास डंपर की टक्कर से दो की मौत

झालावाड़.शहर में देर शाम को डंपर की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई।
कोतवाली सीआई चन्द्रज्योति शर्मा ने बताया कि गांवडी के तालाब के पास बुधवार शाम को दो बाइक सवार डंपर से टकरा गए। जिसमें सागर पुत्र करणसिंह उम्र १६,जाति नेपाली, निवासी कालीदास कॉलोनी व योगेन्द्र पुत्र मोहनलाल उम्र ३० वर्ष निवासी साईनाथपुरम की शाम को करीब ७.३० बजे डंपर से टकराने से मौत हो गई। शव को एसआरजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस मामले में अभी किसी ने रिपोर्ट नहीं दी। चालक डंपर को छोड़कर भाग गया।