7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक घण्टे मूसलाधार बारिश

तेज मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो एक घण्टे तक जारी

2 min read
Google source verification
एक घण्टे मूसलाधार बारिश

एक घण्टे मूसलाधार बारिश

पिड़ावा नगर में गुरुवार को शाम साढ़े चार बजे से मौसम में बदलाव आया और पांच बजे से बारिश शुरू हो गई। सवा पांच बजे तेज मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो एक घण्टे तक जारी रही। इसके बाद भी बारिश जारी रही। तेज बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे व बुवाई की तैयारियां में जुटे रहे। तेज बरसात होने से दिनभर गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली।

क्षेत्र में बुवाई का दौर शुरू
रटलाई कस्बे सहित क्षेत्र में इन दिनों किसान खरीफ की बुवाई के चलते व्यस्त नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कई किसान बुवाई करने में जुट गए हैं ।पिछले दिनों एक-दो दिन अच्छी बारिश हुई थी। जिसके पास से ही किसान बुवाई में लग गए बाजारों में बीज ऊंचे दामों पर मिलने के कारण किसान सोच समझकर बुराई कर रहे हैं । वहीं पन्नालाल, हरचंद, रतिराम, प्रेमचंद, रामनारायण, रामलाल आदि किसानों का कहना है कि अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई, लेकिन बुवाई कर रहे हैं।

सोयाबीन की अधिक बुआईक्षेत्र के किसानों ने इस बार भी सोयाबीन की बुवाई के प्रति अधिक रुझान दिखाया है बाजारों में सोयाबीन का बीज करीब 90 से 110 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। किसान भाव की चिंता छोड़कर सोयाबीन की बुवाई कर रहे हैं। क्षेत्र की करीब 8 ग्राम पंचायतों में 70 प्रतिशत भूमि पर सोयाबीन बोएजाने का अनुमान है, लेकिन क्षेत्र में अभी तक आदि बुवाई भी नहीं हुई है।

हाइब्रिड बीज पर किसानों का भरोसाक्षेत्र के किसान मक्का,ज्वार, मूंग,चावला आदि फसलों की बुवाई सोयाबीन के साथ कर रहे हैं लेकिन किसान इन फसलो का बीज बाजारों में मिलने वाला हाइब्रिड भी इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे किसानों को अच्छी उपज मिल सके। वहीं इस हाइब्रिड बीज की कीमत कई गुना अधिक है। फिर भी किसान इसी के प्रति आकर्षित है। जबकि सोयाबीन के बीज में किसान घर का ही बीज बोने में रुचि दिखा रहे हैं।