7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे में दो कांस्टेबल ने होटल स्टाफ का मोबाइल तोड़ा

  -महिला स्टाफ से की बदसलूकी - एफआईआर दर्ज

2 min read
Google source verification
 Two drunk constables broke the hotel staff's mobile

नशे में दो कांस्टेबल ने होटल स्टाफ का मोबाइल तोड़ा

झालावाड़.शहर के गावंडी तालाब के पास गुरुवार रात को होटल लेक व्यू में शराब के नशे में पहुंचे कांस्टेबल सुनील व बलराम ने होटल स्टाफ के साथ बदसलूकी की।
इतना ही नहीं दोनों कांस्टेबल ने होटल के परिसर में खुले में बैठकर शराब पी और ज्यूस लाने के लिए कहा।
स्टाफ द्वारा ज्यूस नहीं होने की मना करने पर बदसलूकी की। इस पर एक स्टाफ ने होटल मालिक से मोबाइल पर बात करने के लिए कहा तो कांस्टेबल सुनील ने मोबाइल फेंक दिया इससे स्टाफ का महंग मोबाइल टूट गया। इसके बाद पुलिसकर्मी यहीं नहीं रुके दोनों ने खूब गाली गलौच की। नीचे जाकर स्टाफ के ऊपर पत्थर फेंके जब पूरा स्टाफ एक साथ गया तो कांस्टेबल भाग गए। इसकी कोतवाली थाने में होटल के चीफ शैफ हेमंत सुमन ने रिपार्ट दर्ज करवाई। होटल स्टाफ का कहना है कि होटल पर कई लोग आते हैं उनसे कहासुनी होने के बाद हम पुलिस को फोन लगाते हैं जब पुलिस ही हमारे साथ इस तरह का सलूक करने लग जाएं तो महिला स्टाफ किससे शिकायत करेगी। पुलिस को अपना व्यवहार सुधारना चाहिए। आला अधिकारी इस मामले की जानकारी देने से बचते रहे।

शाम को ही बताया-
मुझे इस बारे में शाम को ही बताया कि टैरेस गार्डन में कुछ बात हो गई। मेरी नाइट ड्यूटी थी। कल जाकर मौका देखकर पता करते है क्या मामला था।
किशोर कुमार, जांच अधिकारी, कोतवाली झालावाड़।

मेरी जानकारी में नहीं-
कांस्टेबल द्वारा ड्रिंक की जानकारी सामने आई है, इस बारे में कोई एफआईआर नहीं हुई है परिवाद दिया हो तो मेरी जानकारी में नहीं है।
ऋचा तोमर पुलिस अधीक्षक, झालावाड़।

कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के साथ मुख्यमंत्री ने मनाई दीपावली

झालावाड़.कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जयपुर में अपने आवास पर दीपावली पर्व मनाया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ.गौरीशंकर मीणा ने बताया कि जिले से कोरोना में अनाथ हुए बच्चे कमल, कृष्णा नव्या के साथ अन्य जिलो से आए बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया और बच्चों को मिठाई खिलाई। बच्चों को राजकीय वाहन से जयपुर ले जाया गया।