29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवधि पार ब्रेड बेचने पर हंगामा, मॉल सीज, जांच में 23 आयटम एक्सपायरी डेट के मिले

घर लाकर उसने चाय के साथ ब्रेड खाई तो कुछ समय बाद ही पेट दर्द शुरू हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jagdish Paraliya

•

Updated: 4 Apr 2025, 11:36 AM IST

भवानीमंडी निवासी गोरधन गुप्ता ने शिकायत दी थी कि उसने बुधवार रात को मॉल से 45 रुपए का ब्रेड का पैकेट 10 रुपए में खरीदा। घर लाकर उसने चाय के साथ ब्रेड खाई तो कुछ समय बाद ही पेट दर्द शुरू हो गया। उसने ब्रेड का पैकेट चेक किया तो पता चला कि उसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी है। गुप्ता इसकी शिकायत करने जब मॉल पहुंचे तो उसके मैनेजर सुरेंद्र सिंह ने दुव्र्यवहार कर उन्हें भगा दिया।

भवानीमंडी में नेहरू पार्क स्थित एक मॉल में अवधि पार ब्रेड बेचने को लेकर बुधवार देर रात तक हंगामा हुआ। शिकायत पर पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा और कार्रवाई करते हुए रात 11 बजे मॉल को सीज कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम झालावाड़ से गुरुवार सुबह जांच करने पहुंची।

थानाधिकारी रमेशचंद मीणा ने बताया कि भवानीमंडी निवासी गोरधन गुप्ता ने शिकायत दी थी कि उसने बुधवार रात को मॉल से 45 रुपए का ब्रेड का पैकेट 10 रुपए में खरीदा। घर लाकर उसने चाय के साथ ब्रेड खाई तो कुछ समय बाद ही पेट दर्द शुरू हो गया। उसने ब्रेड का पैकेट चेक किया तो पता चला कि उसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी है। गुप्ता इसकी शिकायत करने जब मॉल पहुंचे तो उसके मैनेजर सुरेंद्र सिंह ने दुव्र्यवहार कर उन्हें भगा दिया। इसकी सूचना मिलने पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय पोरवाल, प्रदीप जैन आवर, युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋ षभ श्रृंगी, गोपाल वर्मा, विनय अग्रवाल, राजबब्बर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर तहसीलदार ने मॉल पहुंचकर एक्सपायरी ब्रेड के पैकेट जब्त किए। लोगों के हंगामा करने पर मॉल को सीज कर दिया गया।

23 आयटम अवधि पार मिले

गुरुवार सुबह झालावाड़ से पहुंची जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मॉल में जांच की। इस दौरान वहां 23 तरह के खाद्य पदार्थ अवधिपार पाए गए पाए। इनका वजन करीब 40 किलो था। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविंद गुर्जर ने बताया कि टीम ने मॉल में मिली अवधि पार खाद्य सामग्री को नष्ट करवा दिया। अवधि पार सामग्रियों की लिस्ट बनाकर चालान तैयार कर एडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं 8 खाद्य सामग्रियों की क्वालिटी की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। मॉल के इंचार्ज को खाद्य सामग्री की क्वालिटी सुधारने व अवधि पार सामग्री नहीं रखने के निर्देश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग