जब 1990 में राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन चरम पर था, तब विश्व हिन्दू परिषद के आह्वान पर झालावाड़ जिले की विभिन्न तहसीलों से कार सेवकों के जत्थे अयोध्या के लिए कूच कर रहे थे, तब डग विधायक बालचंद आर्य 25 कारसेवकों के साथ भवानीमंडी रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उत्तरप्रदेश सरकार की सख्ती के चलते उन्हें पुलिस ने भोजन करने के बाद लखनऊ की एक धर्मशाला से रात को 11 बजे कारसेवकों के साथ हिरासत में ले लिया।