
राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, प्रदेश के इस जिले में मानसून का 50 फीसदी कोटा पूरा
जयपुर, झालावाड़. राजस्थान में मानसून का नया दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने फिर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर राजस्थान का चेरापूंजी कहे जाने वाले झालावाड़ जिले की बाघेर घाटी में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मूसलाधार बारिश हुई। करीब तीन किलोमीटर के दायरे में जोरदार बारिश हुई है। वहीं खानपुर में बारिश नहीं थी। झालावाड़ जिले में ं 21 दिन में ही बारिश का 50 फीसदी कोटा पूरा हो चुका है। कई तहसीलों में तो औसत बारिश का कोटा भी पूरा हो चुका है। हालांकि पिछले पांच साल में हुई बारिश का औसत यहां ज्यादा है। जिले के बांध लबालब होने वाले हैं। कालीसिंध बांध में पानी की अधिक आवक होने पर छह गेट खोलकर निकासी की गई है।
जिले में गत वर्ष एक जून से 21 जुलाई तक 149.95 मिलीमीटर औसत बारिश रिकॉर्ड की गई थी,वहीं इस बार 21 जुलाई तक 516.76 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जिले में गुरुवार तड़के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। प्रदेश में मानूसन का आगाज झालावाड़ और कोटा से हुआ था। जिले में प्री मानसून में भी जोरदार बारिश हुई थी, जिले करीब एक माह से जिले में लगातार बारिश का दौर चल रहा है। अच्छी बारिश होने से खरीफ की बुवाई समय पर पूरी हो गई है। खेतों में फसलें लहलहा रही है। इस बार सोयाबीन की रिकॉर्ड बुवाई हुई है।
बांध भरने की ओर
कालीसिंध बांध में तो अधिक पानी की आवक होने पर छह गेट खोलकर निकासी की गई। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुराडिया बांध भर हो चुका है। वहीं गागरीन बांध भी 98 फीसदी भर चुका है, बारिश होने के बाद लबालब हो जाएगा। राजगढ़, पिपलाज, सहित तालाबों में पानी की अच्छी आवक हो रही है।
Published on:
22 Jul 2022 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
