6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के तीन संभागों में गुरु पूर्णिमा पर अति भारी बारिश की चेतावनी, सूरज उगने से पहले जमकर बरस रहे बादल

प्रदेश के इस जिले में सुबह से बारिश की लगी झड़ी, जमकर बरस रहे बादल

less than 1 minute read
Google source verification
राजस्थान के तीन संभागों में गुरु पूर्णिमा पर अति भारी बारिश की चेतावनी, सूरज उगने से पहले जमकर बरस रहे बादल

राजस्थान के तीन संभागों में गुरु पूर्णिमा पर अति भारी बारिश की चेतावनी, सूरज उगने से पहले जमकर बरस रहे बादल

जयपुर, झालावाड़. आषाढ़ महीने ने प्रदेश को खूब भिगोया है। राजस्थान में मानसून अभी दस दिन और सक्रिय रहेगा। मौसम केन्द्र के अनुसार बुधवार को कोटा, उदयपुर व जोधपुर संभाग के जिलों में कही.कहीं भारी बारिश व एक.दो स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 15 जुलाई के आस.पास बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में एक और कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो रहा है।
सावन से पहले लगी झड़़ी
कोटा संभाग में सावन के स्वागत के लिए सावन की झड़ी लग गई है। बुधवार को सुबह से झालावाड़ जिले में जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। झालावाड़ शहर में सुबह करीब 8 बजे पौन घण्टे तक जोरदार बारिश हुई। भीमसागर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई।

अब तक 149.2 मिमी बारिश

इस दौरान एक भी दिन ऐसा नहीं रहाए जब प्रदेश में बारिश न हुई हो। प्रदेश में मानसून सीजन में औसतन 435.6 मिमी बारिश होती है। अभी तक 149ण्2 मिमी बारिश हो चुकी है। पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 32 फीसदी अधिक व पश्चिमी राजस्थान में 80 फीसदी बारिश अधिक हुई है।

इसीलिए सक्रिय
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि मानसून की ट्रफ लाइन सामान्य से दक्षिण की ओर हैए ऐसी स्थिति में मानसून सक्रिय रहता है। अगर ट्रफ लाइन सामान्य से उत्तर की ओर हो जाती हैए तब मानसून में ब्रेक आ जाता है।