शहर समेत जिले के विभिन्न गांव कस्बों में आसमान में बादल छाए रहे। तापमान में कुछ कमी रही, लेकिन सूरज चढऩे के साथ ही गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया। फसल आड़ी पडऩे नुकसान- मौसम खराब होने व हवा चलने से सरसों-गेंहू और धनिया की फसले आड़ी पड़ गई हैं। खेतों में खड़ी सरसों, गेहूं, मसूर,चना की फसल में भी आड़ी पडऩे के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। वहीं जिले में कई स्थानों पर अफीम की फसल में भी आड़ी पडऩे से नुकसान हुआ है। गुरूवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 13 डिग्री रहा।