8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Municipal Council Jhalawar…आईएएस अफसर ने दिखाए तेवर तो हरकत में आया प्रशासन

- शहर के अटके कार्य पकड़ेंगे रफ्तार, एसडीएम ने की समीक्षा- उपखण्ड अधिकारी ने किया नगर परिषद का निरीक्षण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 29 Aug 2021, 5:42 PM IST

Municipal Council Jhalawar...आईएएस अफसर ने दिखाए तेवर तो हरकत में आया प्रशासन

Municipal Council Jhalawar...आईएएस अफसर ने दिखाए तेवर तो हरकत में आया प्रशासन

झालावाड़. नगरपरिषद् कार्यालय की समस्त शाखाओं का शनिवार को उपखण्ड अधिकारी मुहम्मद जुनैद ने निरीक्षण कर समीक्षा की गई। उन्होंने शहीद स्मारक निर्माण के लिए 0.16 बीघा आरक्षित भूमि की जारी निविदा को नियत तिथि 8 एवं 9 सितंबर को खोली जाकर दो माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड पार्क, खण्डिया पार्क, टैरेस गार्डन पर ओपन जिम के लिए जारी की गई निविदा की नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करने एवं शहर में खराब रोड लाइटों को 3 दिवस में सही कराने के निर्देश बिजली शाखा प्रभारी को दिए। उन्होंने नगर परिषद के क्षेत्र के 8 सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण कर कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद को निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया। गंदे शौचालय देखकर नाराजगी भी जताई। कार्यवाहक आयुक्त नगर परिषद जितेन्द्र पारस द्वारा चन्दा महाराज की पुलिया पर चल रहे निर्माण 3 से 4 दिन में पूर्ण होना बताए जाने पर उपखण्ड अधिकारी द्वारा इसे तुरन्त पूर्ण करने के निर्देश दिये तथा कहा 4 दिवस बाद स्वयं द्वारा इसका निरीक्षण किया जाएगा। टेरेस गार्डन पर निर्माणाधीन घाट एवं केन्टीन की जानकारी लेकर शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जलशक्ति अभियान के तहत डीपीर्आ के कार्यों की समीक्षा की गई। नगर परिषद के अधीन परिसम्पत्तियों की सूचना तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए गए। समस्त परिसम्पत्तियों का प्रतिवर्ष 1 अप्रेल को सोशल ऑडिट कराने सम्बंधी भी दिशा निर्देश दिए गए।। वहीं जिले में कुल 8 अग्निशमन वाहनों में से सिर्फ 3 का चालू हालत में होने संबंधी सूचना देने परं शेष वाहनों को तुरन्त ठीक करवाने हेतु निर्देश दिए गए। उपखण्ड अधिकारी ने निकाय की परिसम्पत्तियों का सप्ताह में एक बार कनिष्ठ अभियंता द्वारा निरीक्षण करने एवं स्टोर शाखा के स्टॉक रजिस्टर का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था में लगे कुल 12 सफाई कर्मचारियों का कार्यालय में पदस्थापित होना पाए जाने पर आयुक्त को इसके कारणों की समीक्षा कर रिपोर्ट देने एवं आयुक्त व प्रभारी सफाई शाखा को प्रतिदिन फील्ड में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से कराने के निर्देश दिए। नगर परिषद क्षैत्र में राजकीय भूमिए नगरीय निकाय की भूमिए तालाब पेटा व नालो एव परिसम्पत्तियों पर हो रहे अतिक्रमणो पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर उसी दिन मौका निरीक्षण किया जाकर तद्नानुसार तुरन्त प्रभाव से कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उपस्थित वार्ड पार्षदों ने भी अपने सुझाव व शिकायतें प्रस्तुत की। उपखण्ड अधिकारी ने राजस्व अधिकारी दयावन्ती सैनी को आयुक्त पद पर पदोन्नति हो जाने पर नवीन पद पर तुरन्त प्रभाव से कार्यग्रहण करने के निर्देश दिए।