
राजस्थान इस शहर में वाट्सऐप ग्रुप का एडमिन आखिर क्यों हुआ गिरफ्तार.....
जयपुर, झालावाड़. भरतपुर मामले के बाद राजस्थान में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ सरकार एक्शन में आ गई है। प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई खनिज विभाग के मुकाबले पुलिस अधिक कर रही है। अवैध खनन मामले की सूचना देने वाले वाट्सऐप ग्रुप के एडमिशन को उदयपुर में गिरफ्तार किया है।
राज्य में अवैध खनन पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। पिछले सात दिनों से अवैध खनन गतिविधियों के विरुद्ध खान, पुलिस, जिला प्रशासन सहित संबंधित विभागों के संयुक्त अभियान में 300 से अधिक प्रकरणों में 277 से अधिक वाहन.मशीनरी जब्त करने के साथ ही एक करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है।
खान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल ने बताया कि सीएम अशोक गहलोत के निर्देश के बाद अवैध खनन पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। 26 एक्सक्लेटर, जेसीबी सहित बड़ी मशीनरी भी जब्त की गई है। अवैध खनन गतिविधियों से जुड़े करीब 704 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर संबंधित पुलिस अधीक्षकों को इनकी सूची सौंपी गई है। इसमें सर्वाधिक अजमेर के 53, भीलवाड़ा के 51, बारां के 40 संवेदनशील स्थान शामिल है। उन्होंने बताया कि उदयपुर में अवैध खनन गतिविधि से जुड़े वाट्सऐप ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार करने के साथ ही अलवर में 8, उदयपुर में 2, प्रतापगढ़ में 2 व नागौर व अजमेर में एक.एक अवैध खनन गतिविधि में लिप्त को गिरफ्तार किया गया है। झालावाड़ में शनिवार को चार लोगों को अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया। प्रदेश में विभिन्न थानों में 53 एफआइआर दर्ज कराई जा चुकी है।
दो आरोपी गिरफ्तार
झालावाड़ बकानी पुलिस टीम ने दो ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि पुलिस टीम ने थानाक्षेत्र के गांव रामपुरिया निवासी रमेशचन्द्र पुत्र तुलसीराम तंवर व हरकचंद पुत्र लक्ष्मीचंद तंवर को ट्रैक्टर ट्रॉली से अवैध खनन का पत्थर परिवहन करते गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में थानाधिकारी अशोक कुमार, हैड कानिस्टेबल दुर्गाशंकर, श्याम बाबू, कानिस्टेबल रामकेश, हरिराम सैनी, कमलेश कुमार, भरत ङ्क्षसह औरझाबरमल शामिल रहे।
Published on:
30 Jul 2022 10:07 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
