8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कामखेड़ा बालाजी मंदिर में 20 जुलाई से फिर कर सकेंगे दर्शन

- कोरोना गाइड़ लाइन की पालना अनिवार्य होगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 18 Jul 2021, 6:49 PM IST

कामखेड़ा बालाजी मंदिर में 20 जुलाई से फिर कर सकेंगे दर्शन

कामखेड़ा बालाजी मंदिर में 20 जुलाई से फिर कर सकेंगे दर्शन

झालावाड़। उपखण्ड मनोहरथाना क्षेत्र के कामखेड़ा बालाजी मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ उपखण्ड स्तरीय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय एवं मंदिर प्रबंधन की ओर से दिए गए अण्डरटेकिंग के आधार पर दर्शनार्थियों के लिए 20 जुलाई से सुबह 6 से रात 8 बजे तक मंदिर खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। जिला मजिस्ट्रेट हरि मोहन मीना ने बताया कि गृह विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा 26 जून को जारी आदेशानुसार धार्मिक स्थलों को खोलने के संबंध में दिए गए निर्देशों की पूर्ण पालना मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। धार्मिक आयोजनों, सामूहिक भोज, गोठ इत्यादि के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा तथा भोजनशाला भी बन्द रहेगी। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में एक समय में पूजा स्थल के अंदर प्रवेश के दौरान व्यक्तियों की संख्या समिति होगी। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में पुजारियों एवं दर्शनार्थियों द्वारा कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क पहनना, थर्मल स्क्रीनिंग आदि की पालना जरूरी है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में फूल.माला, प्रसाद व अन्य पूजा सामग्री ले जाने एवं घन्टी बजाने पर प्रतिबन्ध रहेगा। इससे संबंधित दुकाने भी बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रबंधन के कर्मचारियों का वैक्सीनेशन अनिवार्य रूप से करवाया जाए। साथ ही प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक मध्यप्रदेश सीमा पर व मंदिर के प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराएंगे। उपखण्ड मजिस्ट्रेट मनोहरथाना व पुलिस उपाधीक्षक मनोहरथाना द्वारा कोविड गाईड लाइन की पालना सुनिश्चित करवाएंगे। कोविड गाईड लाइन की पालना का उल्लघंन किए जाने पर धार्मिक स्थल को बन्द कराने के लिए उपखण्ड अधिकारी मनोहरथाना को अधिकृत किया गया है।