9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Former Chief Minister Vasundhara Raje…जब भी जरूरत पड़ेगी, हाजिर रहूंगी : राजे

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

2 min read
Google source verification
Former Chief Minister Vasundhara Raje...जब भी जरूरत पड़ेगी, हाजिर रहूंगी :  राजे

Former Chief Minister Vasundhara Raje...जब भी जरूरत पड़ेगी, हाजिर रहूंगी : राजे

झालावाड. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने मंगलवार को झालावाड़ जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। तबाही का मंजर देखकर वे विचलित हो गईं। खेत के खेत तबाह हो गए हैं। मकान गिर गए हैं, लोग बेघर हो गए हैं। उन्होंने अभी तक सरकार की ओर से मदद नहीं करने पर गुस्सा भी जाहिर किया। दौरे के दौरान सांसद दुष्यंतसिंह भी साथ रहे। शाम को झालावाड़ पहुंचकर जिला कलक्टर से बात कर आवश्यक निर्देश दिए।
खानपुर में उन्होंने घूम कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान विधायक नरेन्द्र नागर ने राजे को बताया कि रूपली नदी, तलाइयों व नालों पर चौतरफ ा अतिक्रमण है। इस पर राजे ने अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि खानपुर में ये क्या हो रहा है। आप जाब्ता मंगाकर नदी-नालों से अतिक्रमण हटाओ।
जब भी जरूरत पड़ेगी, हाजिर रहूंगी
राजे दोपहर में हेलीकॉप्टर से बारां से खानपुर पहुंची। राजे ने हेलीपेड पर ड्यूटी पर लगे चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मचारियों व चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों का हाथ जोड़कर अभिवादन कर कोरोना में अपनी जान की बाजी लगाकर आमजन की सेवा करने पर आभार जताया। इसके बाद मण्डी में बने पांडाल में आमजन की समस्याएं सुन ज्ञापन लिए। उन्होंने कहा कि जब भी झालावाड़ के लोगोंं को जरूरत होगी, मैं हाजिर रहूंगी। लोगों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बाद में वाहनों के काफिले के साथ बारां-झालावाड़ मेगा हाइवे, पुलियाएं, बाइपास, नालों का वाहनों से उतर निरीक्षण कर अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। ।
बहू को आईसीयू में छोड़कर आई हूं
राजे ने संबोधित करते हुए कहा कि कोविड के प्रचंड प्रकोप के चलते दो साल बाद जिले में आने का संयोग बना। राजे ने कहा कि सांसद दुष्यंत सिंह पत्नी को आईसीयू में छोड़कर आपसे मिलने आए हैं। झालावाड़ जिला भी मेरा परिवार है।
सरकार- अफसरों की खींचतान से किसानों को भारी नुकसान
राजे ने कहा कि अतिवृष्टि के कहर में केंद्र से मदद की गुहार लगाने वाली कांग्रेस सरकार के लिए, यह समय मांगने का नहीं बल्कि जनता को देने का है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री कह रहे है कि हाड़ौती में 8 0 से 90 प्रतिशत खराबा हुआ है। अधिकारी मंत्री की बात को नकार कर कह रहें है कि नहीं हाड़ौती में तो सिफऱ् 30 प्रतिशत फ़ सले ही खऱाब हुई है। सरकार और अफसरों में खींचतान से किसानों को राहत के बजाय नुकसान हो रहा है। राजे ने मंगलवार को झालावाड़ जिले के खानपुर, मनोहरथाना, आनंदा,चावली डेम, राजगढ़ डेम,गागरीन डेम का हवाई निरीक्षण किया। उनके साथ सांसद दुष्यंत सिंह भी थे। उन्होंने कहा कि हाड़ौती के कई किसानों को 2019 और 2020 का भी मुआवज़ा नहीं मिला। इसलिए 7 दिवस में गिरदावरी रिपोर्ट तैयार कर मुआवज़ा देने का काम तत्काल शुरू हो। जिन लोगों की जान गई है, उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता के अलावा रोजग़ार भी दिया जाए।