6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भामाशाहों की मदद से हाईटेक बनेंगे अब रोडवेज बस स्टैंड

- झालावाड़ बस स्टैंड के बाहर बदहाल टायलेट की भी स्थिति सुधारनी होगी

2 min read
Google source verification
With the help of Bhamashahs, hi-tech will now become roadways bus stan

भामाशाहों की मदद से हाईटेक बनेंगे अब रोडवेज बस स्टैंड

झालावाड़.रोडवेज से दूर चले गए यात्रियों को फिर से अपनी ओर खींचने के लिए निगमए रोडवेज बस स्टैंड को जल्द ही हाईटेक और आकर्षित बनाएगा।इसके लिए राज्य के सभी बस डिपों प्रबंधकों को इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्ट तैयार करने के साथ.साथ इसमें तुरंत आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए है।

नहीं दिखेंगी टूटी दीवार व गंदगी.
प्रदेश में बस डिपो की टूटी दीवारए क्षतिग्रस्त सड़क और सीलन से टपकते प्लेटफॉर्म ठीक होंगेए साफ-सफाई सहित रोडवेज के सभी डिपो में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति में सुधार करवाया जाएगा। मुख्यालय द्वारा डिपो में अधिकारियों को यात्रियों की सुविधाओं को ठीक रखने की जिम्मेदारी तय की गई है।

ये मिलेंगी सुविधाएं-
डिपो से बस स्टैंडों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पीने के पानीएपुरूषए महिला शौचालयए कुर्सी बैंचए पंखेएप्रतीक्षालय, रेंप की सुविधा, व्हील चेयर, पार्किंग,केंटीन, क्लॉक रूम, शिशु स्तनपान गृह एवं रात्रि में रोशनी की सुविधा आदि की जानकारी मंगवाई गई है।

ढूंढेंगे स्पोंसर-
रोडवेज बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए रोडवेज में उपलब्ध संसाधनों के अलावा स्थानीय प्रशासनए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं दानदाताओं का सहयोग लिया जाएगा।

खराब हो रही थी छवि.
गौरतलब है कि कई बस स्टैंडए आगार कार्यशालाओं में इंफ्रास्ट्रस्क्चर की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इससे रोडवेज की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है एवं इससे यात्री भार भी प्रभावित हो रहा है। इसको देखते हुए राजस्थान रोड़वेज के सीएमडी राजेश्वरसिंह ने सभी जोनल मैनेजरोंए मुख्य उत्पादन प्रबन्धकों एवं मुख्य ्रप्रबन्धकों को निर्देशित किया है। किया की वे अपने.अपने बस स्टैंड को हाईटेक करें।

इन्हें सुधारने होंगे-
रोडवेज बस स्टैंड के मुख्य दरवाजे पर ही टॉयलेट बदहाल हो रहे हैंए तो अंदर के टॉयलेट में भी मरम्मत की जरूरत है। वहीं कॉम्पलेक्स के पास भी कचरा फैला रहता हैएतो रैंप भी नहीं है। कई बार टंकियों में पानी भी खत्म हो जाता है। कई जगह लोग पाउच खाकर इधर.उधर फेंक देते हैंए इससे भी गदंगी हो जाती है। दीवारों पर अच्छे स्लोगन लिखवाने की जरूरत है। तो अंदर वर्कशॉप में बैंचेें लगवाने सहित टीनशेड की मरम्मत करवाने की जरूरत है। सामने पार्क को भी अच्छे विकसित करने की आवश्यकता है।
जो कमियां है उन्हें दूर करनेका प्रयास करेंगे-
मुख्यालय से हाईटेक करने के निर्देश मिले हैए वैसे तो सभी सुविधाएं हैए लेकिन जो कमियां होगी उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसके लिए दानताओं की मदद लेंगे।
नौरंग लाल सैनी, चीफ मैनेजर, रोडवेज, डिपो झालावाड़।