कोटा में हुई थी दोनों की मुलाकात-
सूत्रो ने बताया कि रेखा व उसका भाई २००६ में कोटा में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। विनीत शर्मा भी कोटा में बीटेक कर रहा था। उसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। इसी दौरान रेखा की पुलिस में नौकरी लग गई। शादी के एक साल बाद रेखा को एक बेटी हो गई। पति रेखा को पुलिस की नौकरी छुड़ाना चाहता था, इसी बात को लेकर मामला बढ़ता गया।