19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Honey Trap…महिला ने लिफ्ट ली, हनी ट्रेप, चार लाख हड़पना चाहते थे

- पुलिस ने आरोपी को जंगल से दबोचा
less than 1 minute read
Google source verification
Honey Trap...महिला ने लिफ्ट ली, हनी ट्रेप, चार लाख हड़पना चाहते थे

Honey Trap...महिला ने लिफ्ट ली, हनी ट्रेप, चार लाख हड़पना चाहते थे

मनोहरथाना. कामखेड़ा पुलिस ने क्षेत्र के छान गांव के जंगल से छान निवासी हनी ट्रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी छान निवासी युसुफ मेवाती को गिरफ्तार किया। थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर को हनी ट्रेप की वारदात हुई थी। मध्य प्रदेश के जीरापुर थाना क्षेत्र के पिपलियाकलां निवासी रामनारायण पुत्र रामप्रसाद दांगी श्रीकामखेड़ा बालाजी धाम मन्दिर दर्शन पूजन करने बाइक से आ रहा था। रास्ते में पिपलिया चौराहे पर महिला ने रोक कर कहा कि मैं भी कामखेड़ा बालाजी जा रही हूं। मुझे ले चलो। इस पर दांगी बाइक पर बैठाकर कामखेड़ा बालाजी जा रहा था, तभी पीछे से आरोपी युसूफ बाइक से आया। रामनारायण को रोककर कहा कि तुम महिला को बलात्कार करने के लिए ले जा रहे हो। इस प्रकार उसे छोडऩे 4 लाख रुपए की मांग की। इस पर 18 अक्टूबर को अकलेरा में 4 लाख रुपए देने की बात तय हुई। हनी ट्रेप का पीडि़त फरियादी परिजनों को लेकर मुलजिम को अकलेरा में पकडऩे के लिए आया, लेकिन मुलजिम योजना को समझ कर भाग गया। इस पर कामखेड़ा थाना में 18 तारीख को मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस द्वारा छान गांव के जंगल से आरोपी युसूफ मेवाती को गिरफ्तार किया।