6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhalawar Eye Bank…नेत्र दान के लिए कोटा नहीं जाना पड़ेगा, झालावाड़ में ही कर सकेंगे

आई रीट्रीवल सेंटर प्रारंभ

less than 1 minute read
Google source verification
Even after leaving the world, you can see the world with your own eyes

Even after leaving the world, you can see the world with your own eyes

झालावाड़ ञ्च पत्रिका. जिले सहित आसपास के नेत्रदान करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब मेडिकल कॉलेज झालावाड़ में आई रीट्रीवल सेंटर की शुरुआत की गई है। डीन डॉ. शिवभगवान शर्मा ने बताया कि संस्थान के नेत्र विभाग में आई रिट्रीवल सेंटर की शुरू की गई है। अब नेत्रदान के लिए कोटा या अन्य जगह से मेडिकल टीम को बुलाने की आवश्यकता नहीं होगी। स्थानीय मेडिकल कॉलेज की टीम डोनर के घर पहुचेगीं। किसी की मृत्यु होने पर अगर उसके परिजन मृत व्यक्ति का नेत्रदान करना चाहते हैं तो मेडिकल कॉलेज झालावाड़ की टीम को 8 76 9745539,978 5771411 ,94141936 40 पर फोन करके बुला सकते है। नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आरके मीणा ने बताया की अगर कोई भी व्यक्ति नेत्रदान का संकल्प लेना चाहता है तो एसआरजी अस्पताल के कैजुअल्टी ओपीडी में कमरा नंबर 116 में अस्पताल समय में आकर संकल्प पत्र भर सकते हैं। झालावाड़ जिले में नेत्रदान की अलख जगाई जा रही है। इससे लोगों में नेत्रदान के प्रति जागरुकता आई है।